फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protest of seventh pay comission report

सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट का विरोध

Fri, 18 Dec 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Fri, 18 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों की सम्मिलित बैठक सिंचाई विभाग के ड्रेनेज खंड दो कार्यालय के परिसर में आयोजित हुई। बैठक में सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट पर चर्चा हुई।
विज्ञापन



अध्यक्ष विजय प्रताप पाल ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की भारत सरकार को प्रेषित रिपोर्ट कर्मचारियों को कत्तई मंजूर नहीं है। इसलिए केंद्रीय कर्मचारियों के साथ सभी राज्य कर्मचारी आंदोलन के मैदान में साथ-साथ होंगे। मंत्री रामभजन यादव ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की ओर से प्रेषित रिपोर्ट भारत सरकार के इशारे पर तैयार की गई है।
विज्ञापन


इसमें वर्तमान महंगाई को नजर अंदाज कर कर्मचारी संगठनों के सुझावों पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने सातवें वेतन की रिपोर्ट के विरोध में 21 दिसंबर को मोटरसाइकिल जुलूस निकाला जाएगा जो डीएम कार्यालय तक जाएगा। 22 को कलम बंद हड़ताल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बैठक में अनिल कुमार मिश्र, दीनानाथ उपाध्याय, शिव कुमार गुप्त, समर बहादुर सिंह, बलभ्रदनाथ तिवारी, विनोद प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, नरेंद्र कुमार, प्रेम प्रकाश सिंह, राजेश श्रीवास्तव, भुपेंद्र सिंह, हरिनारायण मिश्र, प्रवीण यादव, निर्मल चौहान, रमेश यादव, दिनेश कुमार, बंशीलाल यादव, सुजीत कुमार, सुनील कुमार, चंद्र प्रकाश समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed