{"_id":"603290a58ebc3ee8ee59981f","slug":"protest-for-electricity-supply-khalilabad-news-gkp385654141","type":"story","status":"publish","title_hn":"लौहरौली ठकुराई में विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लौहरौली ठकुराई में विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरौली। क्षेत्र के ग्राम पंचायत लौहरौली ठकुराई में विद्युत पोल टूटने से 25 दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने रविवार को गांव में प्रदर्शन कर विद्युत सप्लाई बहाल किए जाने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि 25 दिनों से उनके गांव में विद्युत पोल के टूटने से आपूर्ति बाधित है। विभागीय अधिकारी शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने जनहित में जल्द से जल्द विद्युत पोल लगवाकर आपूर्ति शुरू कराने की मांग विभागीय अधिकारियों से की है। इस संबंध में अवर अभियंता लोहरौली ठकुराई फीडर अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है। जल्द ही पोल लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में सुनील कुमार, जवाहिर, सोमई, पिंटू, हरिप्रसाद, उर्मिला देवी, टिगोले मीरा देवी, कलावती देवी, अकाली देवी, शहीदुनिशा, बाबू लाल, कैलासी देवी, पिंटू लाल, अवधेश कुमार, मोहम्मद जाफर, पवन कुमार, गंगा राम आदि थे।