फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   project incomplete

Sant Kabir Nagar News: परियोजनाओं पर शुरू हो काम तो शहरवासियों को मिले राहत

Fri, 19 Jan 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 19 Jan 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
project incomplete
शहर के बरदहिया में नगरपालिका दवारा बनवाया गया पानी की टंकी।संवाद
फोटो सहित
विज्ञापन

शहर में बदली जानी हैं पानी की आपूर्ति की पुरानी पाइपलाइनें
बनियाबारी से खुदवा नाले का निर्माण भी नहीं हो सका शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर बदल रहा है। तमाम कार्य हो रहे हैं, लेकिन स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शासन की स्वीकृति के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है। जबकि, शहर में 100 करोड़ से पुरानी पाइपलाइन की जगह नई पाइपलाइन बिछाई जानी थी। इसके साथ ही विस्तारित क्षेत्रों में नई पाइपलाइन बिछाए जाने की योजना है। इसके साथ ही ओवरहेड टैंक बनना है, लेकिन अभी काम शुरू नहीं हो पाया है।
इसके साथ ही शहर में जल निकासी के लिए बनियाबारी से खुदवा नाला तक दोनों तरफ बड़े नाले का निर्माण होना था। यह कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि इन परियोजनाओं पर काम शुरू हो तो शहरवासियों का राहत मिले।
विज्ञापन

सीमा विस्तार के बाद शहर की आबादी एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। 25 वार्डों में बंटी आबादी के लिए स्वच्छ पेयजल इंतजाम की व्यवस्था आधी-अधूरी है। शहर के 12 वार्डों में जैसे-तैसे लोगों के घरों में पानी पहुंच रहा है। पानी भी स्वच्छ नहीं मिल पा रहा है। कारण यह है कि पाइपलाइनेंं काफी पुरानी हैं और जर्जर हो गई हैं। इससे प्रदूषित पानी घरों में पहुंच रहा है। जबकि सीमा विस्तारित क्षेत्रों में अब तक जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर जल निगम शहरी व नगर पालिका प्रशासन ने समूचे शहर के प्रत्येक घर स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए 100 करोड़ की परियोजना तैयार की। इसे शासन की मंजूरी मिल चुकी है। इसके तहत एक नया ओवरहेड टैंक, चार नलकूप, पुरानी पाइपलाइनों की जगह नई पाइप लाइन बिछाने आदि के कार्य होने हैं। लेकिन, अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ है।

बनियाबारी से खुदवा नाला तक बड़े नाले का निर्माण भी शुरू नहीं
शहर में जलनिकासी की समस्या को दूर करने के लिए बनियाबारी से चकदही स्थित खुदवा नाला तक दोनों तरफ बड़े नालों का निर्माण होना है। पालिका बोर्ड ने इसका प्रस्ताव पास कर दिया है। अब तक काम शुरू नहीं हुआ है।

शहरवासियों को स्वच्छ पानी का पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था अब भी बहुत खराब है। उम्मीद जगी कि नई पेयजल परियोजना से राहत मिलेगी, लेकिन अभी काम शुरू न होने से निराशा हो रही है।
-धीरेंद्र कुमार, शहरवासी

शहर के सीमा विस्तारित क्षेत्रों में अब तक जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं हुई है। इसके कारण मजबूरन हैंडपंपों का पानी पीना पड़ रहा है। पेयजल परियोजना से काफी उम्मीदें हैं।
-रमेश कुमार, शहरवासी

शहर के लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो, इसके लिए परियोजना पर कार्य शुरू होना चाहिए, ताकि लोगों को लाभ मिल सके। इसके साथ ही नाला का निर्माण भी कराए जाने की जरूरत है।
-संदीप कुमार, शहरवासी

शहरवासियों को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था ठीक नहीं है। पेयजल परियोजना की मंजूरी मिलने के बाद उम्मीद जगी है। परियोजनाओें पर काम हो तो राहत मिलेगी।

-दिनेश चौधरी, शहरवासी

जल्द शुरू होगा कार्य
शहरवासियों को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए पहल की गई है। परियोजना को मंजूरी मिली है। इसके साथ ही बनियाबारी से खुदवा नाले तक बड़े नालों का निर्माण होना है। जल्द ही कार्य शुरू कराए जाएंगे।
-जगत जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed