फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Proficiency certificates were given to teachers of 66 schools

Sant Kabir Nagar News: 66 विद्यालयों के शिक्षकों को दिया गया निपुण प्रशस्तिपत्र

Sat, 03 May 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 03 May 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Proficiency certificates were given to teachers of 66 schools
बीआरसी मेंहदावल के सभागार में निपुण विद्यालयों के शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित करते बीईओ
मेंहदावल। नामांकन और बच्चों की स्कूल में नियमित उपस्थिति के साथ उनके भविष्य को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी अभिभावकों के साथ शिक्षकों की भी रहती है। शनिवार को बीआरसी सभागार में ब्लॉक के 66 निपुण विद्यालयों के शिक्षकों को निपुण प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता के तहत कई प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। हमारा आंगन हमारे बच्चे अभियान से प्री-प्राइमरी की पढ़ाई को बढ़ावा मिल रहा है। अगर हम कोई भी काम मनोयोग से करें तो सफलता अवश्य मिलती है।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा से जोड़ने में सभी जिम्मेदारों को अपनी सक्रिय भूमिका निभाने पर बल दिया। उन्होंने कहा डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा ब्लॉक में 67 चयनित स्कूलों में जाकर कक्षा एक व दो के बच्चों का आंकलन किया था। जिसमें से 66 स्कूलों को निपुण विद्यालय घोषित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमप्रकाश दूबे, प्रेमनाथ पांडेय, कमलेश चंद्र त्रिपाठी, एआरपी प्रफुल्ल त्रिपाठी, सर्वेश त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी, लक्ष्मी देवी, संजीव मणि त्रिपाठी, श्रीप्रकाश सिंह, प्रतिभा सिंह, अलंकृता पाठक, सृष्टि पाठक, सुनील कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed