{"_id":"655503f0b5dbfc49df0baf91","slug":"procession-taken-out-in-the-town-ganesh-lakshmi-idols-immersed-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-5560-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कस्बे में निकाला जुलूस, विसर्जित की गईं गणेश-लक्ष्मी प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कस्बे में निकाला जुलूस, विसर्जित की गईं गणेश-लक्ष्मी प्रतिमाएं
Wed, 15 Nov 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
मगहर में लक्ष्मी जी की प्रतिमा का विसर्जन करने ले जाते श्रद्धालु।
मगहर। दीपावली के पर्व पर नगर व आसपास के क्षेत्रों में स्थापित गणेश-लक्ष्मी प्रतिमाओं का आमी के तट पर विसर्जन किया गया। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
दीपों का पर्व दीपावली को बड़े ही उल्लास और धूम धाम से मनाया गया।दीपावली के मौके पर नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा की स्थापना कर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।जिसका विसर्जन करने के लिए लक्ष्मी पूजा समितियों ने श्रद्धा भाव एवं गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। गणेश लक्ष्मी की शोभायात्रा के जुलूस में शामिल युवकों ने संगीत की धुन पर जम कर नाचते और जयकारे लगाते रहे। गणेश लक्ष्मी की शोभा यात्रा का जुलूस काजीपुर चौराहे से निकल कर डीह स्थान रेहरवा से होते हुए जामा मस्जिद रोड, जग्गुबाबू चौक, केला बाग, रानीबाजार पहुंचा।उसके बाद मूर्तियां आर्य समाज मंदिर के रास्ते मछली मंडी, नई बाजार, तकिया बाजार के रास्ते काजीपुर चौराहे से धोबी टोला,सूती मिल चौराहा,शेरपुर, जूनियर हाई स्कूल होकर पुलिस चौकी तक गई।जहां से वापस गांधी आश्रम चौराहा के रास्ते आमी नदी तट पर स्थित अस्थायी पोखरे पर पहुंची। जहां आरती उतारने के पश्चात उन्हें विसर्जित किया गया।
इस दौरान चौकी प्रभारी उदय शंकर द्विवेदी ने बताया कि मगहर,खलीलाबाद तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की कुल 65 प्रतिमाएं विसर्जित की गई हैं। जुलूस के दौरान भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की थी।