फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Private sleeper buses are robbing passengers of roadways buses at night

Sant Kabir Nagar News: रात में रोडवेज बसों के यात्री लूट रहीं निजी स्लीपर बसें

Mon, 24 Mar 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 24 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Private sleeper buses are robbing passengers of roadways buses at night
मेंहदावल बाईपास सवारी बैठाने के लिए खड़ी स्लीपर बस।
संतकबीरनगर। शहर में बस डिपो अभी तक नहीं बन सका है। ऐसे में परिवहन निगम की बसें मेंहदावल बाईपास पर अस्थायी बस स्टाॅप सेंटर पर खड़ी होकर सवारियां भरती हैं, लेकिन रात में प्राइवेट स्लीपर बसें परिवहन निगम की बसों के यात्री लूट रही हैं। बस अड्डे पर रात में प्राइवेट स्लीपर बसों भी भरमार हो जाती है। लंबी दूरी की यात्रा करने वाली बसों की सवारियों को अपनी बसों में बैठा लेते हैं। इससे परिवहन विभाग को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की बसें शहर के मेंहदावल बाईपास पर अस्थायी बस स्टाॅप सेंटर से सवारियां भरती हैं। दिन में तो निगम की बसों में यात्री सवार होकर अपने गंतव्य स्थान को रवाना होते हैं, लेकिन शाम से लेकर रात तक प्राइवेट बसें विभिन्न शहरों के लिए निकलती है। इसमें दिल्ली, लखनऊ, मुंबई आदि शहरों के लिए आती-जाती है। यह प्राइवेट स्लीपर बसें वैसे तो डीघा के पास खड़ी होती है, लेकिन सवारी भरने के फेर में प्राइवेट बसें बस स्टाॅप सेंटर पर पहुंच जाती है और सवारियों को बैठाने लगती है।
विज्ञापन


कई बार परिवहन निगम के चालक इस पर आपत्ति उठाते हैं, लेकिन प्राइवेट बस चालकों की मनमानी के आगे इनकी एक नहीं चलती है। स्थिति यह है कि शाम होने के बाद बस स्टाॅप सेंटर से लेकर ओवरब्रिज के दूसरे छोर तक प्राइवेट बसें खड़ी दिख जाती है। इससे परिवहन निगम को आर्थिक क्षक्षति पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed