{"_id":"67d1cb48bae317639e018a46","slug":"private-hospital-accused-of-cheating-money-by-doing-wrong-operation-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129834-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निजी अस्पताल पर गलत ऑपरेशन कर रुपये ठगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निजी अस्पताल पर गलत ऑपरेशन कर रुपये ठगने का आरोप
Wed, 12 Mar 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
नदौर/मेहदावंल। बघौली क्षेत्र में स्थित निजी अस्पताल पर एक मरीज के परिजनों ने फर्जी ऑपरेशन करने और लाखों रुपये ठगने का आरोप लगाया है। उन्होंने सीएमओ और डीएम को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
धमैचा गांव के रहने वाले हरिश्चंद्र ने बताया कि पत्नी रीना देवी को पेट दर्द की शिकायत थी। 10 फरवरी को बघौली स्थित निजी अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए पहुंचे। वहां डॉ. ने जांच के बाद बताया कि रीना देवी की बाईं किडनी में पथरी है। 16 फरवरी को ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को पथरी दिखाते हुए दावा किया कि मरीज की किडनी से इसे निकाला गया है। इलाज के नाम पर परिजनों से कुल 4.50 लाख रुपये वसूले गए। 24 फरवरी को डिस्चार्ज होने के बाद रीना देवी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उन्हें सीने में झटके, तेज दर्द और हार्ट संबंधी दिक्कतें होने लगीं। जब परिजनों ने दोबारा अस्पताल में संपर्क किया, तो हर बार नई दवाएं देकर भेज दिया गया।
जब हालत में सुधार नहीं हुआ, तो परिजनों ने दूसरी जगह जांच कराई। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि रीना देवी की किडनी में पहले की तरह ही पथरी मौजूद थी। यानी, ऑपरेशन किया ही नहीं गया, केवल पेट में चीरा गया और झूठे दावे किए गए। उन्होंने सीएमओ और डीएम को पत्र देकर अस्पताल पर कार्रवाई की मांग की।