फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Presentation shown of Khalilabad and Ramnagar bypass.

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद और रामनगर बाईपास का दिखाया गया प्रजेंटेशन

Fri, 18 Oct 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 18 Oct 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Presentation shown of Khalilabad and Ramnagar bypass.
- जिला निगरानी एवं समन्वय समिति (दिशा) की हुई वर्चुवल बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद बाइपास एवं रामनगर बाइपास के निर्माण को लेकर जिला निगरानी एवं समन्वय समिति (दिशा) की वर्चुवल बैठक हुई। ऑनलाइन माध्यम से वीसी में जनप्रतिनिधि व अधिकारी शमिल हुए। इसमें खलीलाबाद बाइपास एवं रामनगर बाइपास का प्रजेंटेशन दिखाया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-328 ए नन्दौर-खलीलाबाद-धनघटा-रामनगर-न्योरी मार्ग के अन्तर्गत जिले के खलीलाबाद बाइपास प्रस्तावित है। इसके निर्माण के लिए संभावित रूट के कुल लम्बाई 14.10 किमी है। यह कुल 18 ग्राम पंचायत बालूशासन, बेलया, बंजरिया, बघौली, सुन्दरपार बजहा, चंदिया, चाचापार, सतौहा, बाराहाटा, औरंगाबाद, अतरौला, चकमद अरूल्ला, जोरवा, बानभर, उस्काखुर्द, तेनुआराय, दुघरा, चकदही से होकर जाएगा। जिसके लिए कुल 63.675 हेक्टेयर का भूमि अधिग्रहण होना प्रस्तावित है। दूसरे विकल्प में कुल लम्बाई 15.2 किमी है। यह कुल 13 ग्राम पंचायत बालूशासन, पिड़ारी, बाघाकोई, कोल्हूआलकड़ा, जंगलखुर्द, सरही ईस्ट, धौरहरा, मजगांवा उर्फ मंझरिया, कटबन्ध, अतरौलिया, गौसपुर, नहसापुर से होकर जा रहा है। इसमें कुल 69.3 हेक्ट्रेयर भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों से सुझाव दिए।
विज्ञापन

सांसद लक्ष्मीकांत निषाद ने खलीलाबाद बाइपास निर्माण के इन्फ्रास्ट्रक्चरल डेवलपमेंट एवं अवागमन की सुलभता की दिशा में अच्छा प्रस्ताव बताया। इस संबंध में अधिशासी अभियन्ता राष्ट्रीय राजमार्ग लोनिवि बस्ती ने अवगत कराया गया कि भूमि अधिग्रहण किसानों की सहमति के साथ प्रचलित नियमानुसार मुआवजा वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी ने सुझाव दिया गया कि खलीलाबाद बाइपास के निर्माण में आमी नदी पर बालूशासन के पास एक अतिरिक्त सेतु का निर्माण कराया जाए। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता ने अवगत कराया कि वर्तमान में यातायात के दृष्टिगत ही बाइपास का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। भविष्य के दृष्टिगत 45 मीटर चौड़ाई में भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही की जा रही है। यातायात में वृद्धि होने पर अतिरिक्त सेतु का निर्माण प्रस्तावित करने के लिए मंत्रालय के संज्ञान में लाया जाएगा।


विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी ने जानना चाहा कि प्रस्तावित बाइपास भूमि अधिग्रहण कितना मीटर होगा तथा निर्माण कितना चौड़ा होगा। यह भी जानकारी चाही कि एनएच-27 एवं रेलवे क्राॅसिंग के लिए कहां पर आरओबी का प्रस्ताव दिया गया है। विधायक धनघटा गणेश चौहान ने सुझाव दिया गया कि यातायात को देखते हुए धनघटा चौराहे पर जाम की समस्या को दूर करने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाए। इसमें एमएलसी सुभाष यदुवंश, संतोष सिंह, डीएम महेंद्र सिंह तंवर, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed