फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   prepration for dry run

टीकाकरण से पूर्व तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग

Sun, 10 Jan 2021 09:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
prepration for dry run
खलीलाबाद सीएचसी में ड्राईरन के लिए स्वास्थ्यकर्मी को प्रशिक्षण देते ट्रेनर। - फोटो : KHALILABAD
टीकाकरण से पूर्व तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

- 10 केंद्रों के 24 बूथों पर आज दूसरा ड्राई रन
- जिला अस्पताल में वैक्सीनेशन के लिए बनाए गए हैं चार बूथ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोविड-19 टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। 11 जनवरी को जनपद के 10 केंद्रों के 24 बूथों पर दूसरा ड्राई रन होगा। इसके लिए रविवार को दिन भर तैयारियां होती रही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद पर बैठक कर स्वास्थ्यकर्मियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
केंद्र सरकार ने 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण शुरू करने की घोषणा की है। इससे पूर्व तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए पांच जनवरी को 12 बूथों पर ड्राई रन हुआ था। इस दौरान कुछ जगहों पर कमियां पाई गई थी। 11 जनवरी को होने वाले दूसरे ड्राई रन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी 24 बूथों पर वैक्सीनेटर की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही अन्य कर्मी भी तैनात किए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद पर वैक्सीनेसन से जुड़े कर्मियों के साथ ही बेनीफेसरी को भी छोटी से छोटी बारीकियों से अवगत कराया गया। इस दौरान बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र पाल, संजय भारती, सरोज यादव, मीना देवी, मुन्नी देवी, अरूणा भारती, विजय लक्ष्मी, मनोरमा, मीनू शर्मा, ललिता देवी, कौशिल्या, अंजनी चौधरी, वेदांती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इन 24 बूथों पर किया जाएगा पूर्वाभ्यास
रैपिड रिस्पांस टीम के प्रभारी डॉ. एके सिन्हा ने बताया कि जनपद में कुल 24 बूथ बनाए गए हैं। जनपद मुख्यालय पर जिला अस्पताल में दो व एमसीएच विंग में दो, पीएचसी बघौली में दो, सीएचसी खलीलाबाद में तीन, सीएचसी सेमरियांवा में तीन, सीएचसी हैंसर बजार में दो, सीएचसी मेंहदावल में दो, सीएचसी सांथा में दो, पीएचसी बेलहर में दो, सीएचसी नाथनगर में दो, सीएचसी पौली में दो बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमियों में सुधार के लिए स्वास्थ्य कर्मी तैयार
एसीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि पहले ड्राई रन में सभी 12 बूथों पर संबंधित अस्पताल या आसपास के अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने के लिए पूर्वाभ्यास के लिए भेजा गया था। पहले पूर्वाभ्यास में कुछ कमियां रह गई थीं। उन कमियों को चिह्नित करके ठीक कर लिया गया है। 11 जनवरी को होने वाले कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे ड्राई रन के लिए वैक्सीनेटर व पूरी टीम तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed