फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Preparations for land acquisition for the Balushasan-Chakdahi Ring Road have intensified.

Sant Kabir Nagar News: बालूशासन-चकदही रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी तेज

Sun, 26 Jul 2026 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Preparations for land acquisition for the Balushasan-Chakdahi Ring Road have intensified.
खलीलाबाद के इसी चकदही में मिलेगा बाईपास। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए जाम की समस्या दूर करने के लिए बालूशासन से जोरवा होकर चकदही तक रिंग रोड का निर्माण होगा। इसका सर्वे हो चुका है और शासन स्तर से सैंद्धातिक स्वीकृति भी मिल चुकी है। एनएचएआई ने इसका ले-आउट तैयार कर लिया है और अब भूमि अधिग्रहण की तैयारी तेज कर दी गई है।
जिला मुख्यालय होने के बाद नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की आबादी लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में नगर पालिका क्षेत्र की आबादी एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। छोटे-बड़े वाहन शहर से होकर गुजरते हैं। इसके कारण आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने जिला मुख्यालय के चारों तरफ रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें बालूशासन ने जोरवा होकर चकदही तक रिंग रोड बनाने की स्वीकृति मिल चुकी है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू हुई थी लेकिन किसान संगठनों की आपत्तियों के बाद नए सिरे से ले-आउट तैयार किया गया है। इसके तहत यह रिंग रोड 14.10 किलोमीटर लंबा होगा। साथ ही करीब 20 गांवों से होकर यह सड़क गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस परियोजना के तहत 66.47 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस मार्ग के बनने से बखिरा से धनघटा की ओर जाने वाले वाहन इस मार्ग से होकर आ- जा सकेंगे। बालूशासन-जोरवा-चकदही रिंग रोड बनने से शहर के लोगों को जहां जाम की समस्या से निजात मिलेगी वहीं लोगों की राह भी आसान हो जाएगी।

इन गांवों से होकर गुजरेगी सड़क ः यह रिंग रोड बालूशासन से शुरू होकर बेलमा, बंजरिया, सुंदरपुर बजहा, चंदिया, छाछापार, सतौहा, बरहटा, चांदीडीहा, औरंगाबाद, मलोरना, मंझरिया, जोरवा, बनभार, लढया, धमरजा, उसका खुर्द, तेनुआराय, चकदही, रानीपार, पायलपार से होकर गुजरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed