फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   preparation for wheat purchasing

जिले में 54 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

Thu, 25 Mar 2021 10:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
preparation for wheat purchasing
गेंहू खरीद लिए कलेक्ट्रेट में तैयारी बैठक करते एडीएम।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
जिले में 54 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन

- एक अप्रैल से 15 जून तक गेहूं की खरीद होगी
- 1975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुुरू कर दी है। जिले में 54 केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। पारदर्शी तरीके से गेहूं की खरीद किए जाने के लिए कई नए बदलाव किए गए हैं। ई- पॉश मशीन से गेहूं की खरीद की जानी है। इसमें किसान के साथ केंद्र प्रभारी भी अंगूठा लगाएंगे। अब तक 1298 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए अपना पंजीकरण कराया है।
गेहूूं खरीद के लिए जिले में कुल 54 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें विपणन शाखा के 12 केंद्र, पीसीएफ के 41 केंद्र और मंडी समिति का एक क्रय केंद्र खोला गया है। नवीन मंडी में कुल चार क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें विपणन शाखा के दो केंद्र, पीसीएफ और मंडी समिति के एक- एक केंद्र शामिल हैं। इस बार गेहूं खरीद का लक्ष्य तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पहली अप्रैल से 15 जून तक गेहूं की खरीद की जाएगी। इस बार ग्राम पंचायतों को केंद्रवार संबंद्ध कर दिया गया है। 1975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जाएगी। तीन दिन के भीतर पीएफएमएस के माध्यम से किसानों के खाते में भुगतान कर दिया जाएगा। व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए इस बार ई- पॉश मशीन से गेहूं की खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 क्विंटल और उससे अधिक गेहूं की बिक्री वाले किसान का सत्यापन एसडीएम के स्तर से की जाएगी। डिप्टी आरएमओ रूपेश सिंह ने बताया कि एक अप्रैल को सभी 54 क्रय केंद्र क्रियाशील हो जाएंगे। एक अप्रैल से ही ऑनलाइन टोकन किसान प्राप्त कर सकते हैं। उसमें जिस तिथि में गेहूं बेचने का निर्धारण होगा उसी तिथि में केंद्र पर गेहूं की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed