फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pradhan's son was not caught in paper leak case

Sant Kabir Nagar News: पेपर लीक मामले में पकड़ में नहीं आया प्रधान पुत्र

Thu, 07 Mar 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 07 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's son was not caught in paper leak case
- एसओजी टीम ने महुली थाने में दर्ज कराया था केस
विज्ञापन

- एक पर कार्रवाई करके भेजा था जेल, दूसरा अभी फरार चल रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में महुली क्षेत्र के चंद्रौटी के ग्राम प्रधान के दो पुत्रों का नाम सामने आया था। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर उसके पास मोबाइल फोन से अभ्यर्थी का प्रवेशपत्र व अन्य संदिग्ध अभिलेख बरामद किया था। जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया। जबकि एक पखवारा बीतने के बाद भी दूसरा अभी भी फरार चल रहा है। जिसे पुलिस अभी भी नहीं पकड़ सकी है।
गौरतलब है कि पुलिस भर्ती परीक्षा की निगरानी के लिए एसओजी टीम महुली क्षेत्र के चंद्रौटी गांव पहुंची। आरोपी ने अनुचित लाभ लेकर पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हो रहे लड़कों को पास कराने का जिम्मा लिया था। पुलिस ने मौके से प्रधान के बेटे अश्वनी यादव को पकड़ा। जिसके मोबाइल फोन से कई अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र, मोबाइल चैटिंग व अन्य अभिलेख बरामद हुआ। जिसके बाद अश्वनी के खिलाफ महुली थाने में केस दर्ज करके अन्य लिखा-पढ़ी करने के बाद जेल भेज दिया गया। जबकि दूसरा आरोपी अभिषेक उर्फ मंटू यादव फरार चल रहा है।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस की कई टीमें अभिषेक की गिरफ्तारी में लगी हुई हैं, फिर भी प्रधान के बेटे की गिरेबान तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पाए हैं। पुलिस के मुताबिक मंटू को ही परीक्षा से पूर्व प्रश्नपत्र उपलब्ध कराना था। पुलिस जानकारों के मुताबिक तो आरोपी अभिषेक उर्फ मंटू यादव के गिरफ्त में आने के बाद अन्य लोगों की संलिप्तता भी उजागर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर लीक मामले में पुलिस टीम काम कर रही है। एक आरोपी को पहले की जेल भेज दिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। मामले में अन्य के संलिप्तता के बारे में भी पुलिस छानबीन कर रही है।
- केशवनाथ, सीओ धनघटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed