फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   pradhans protest finished

विधायक और पीडी के समझाने पर प्रधान माने

Sat, 20 Nov 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
pradhans protest finished
बघौली ब्लॉक में धरना दे रहे प्रधानो से बात करते मेंहदावल विधायक राकेश सिह बघेल।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विधायक और पीडी के समझाने पर प्रधान माने
विज्ञापन

बघौली ब्लॉक में चार दिनों से चल रहा था प्रधानों का धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
तिघरा। बीडीओ बघौली की कार्यशैली से नाराज प्रधानों ने चौथे दिन शनिवार को भी ब्लॉक मुख्यालय पहुंच कर कार्यालयों में तालाबंदी की। उसके बाद प्रधानग धरने पर बैठ गए। प्रधानों की मांग थी कि बीडीओ जब तक नहीं हटाए जाएंगे, तब तक आंदोलन जारी रखेंगे। इस दौरान सपा नेता जयराम पांडेय ने प्रधानों का उत्पीड़न बंद किए जाने की बात की। बाद में विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल और डीआरडीए के परियोजना निदेशक दुर्गा दत्त शुक्ल पहुंचे और धरनारत प्रधानों से बातचीत की। उनके समझाने के बाद प्रधान मान गए और धरना समाप्त कर दिए।

एसडीएम/प्रभारी बीडीओ रविंद्र कुमार की कार्य शैली से आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी थी। ब्लॉक मुख्यालय पर कार्यालय पर ताला भी जड़ा था। प्रधानों के आंदोलन से ब्लॉक का कार्य प्रभावित हो रहा था। ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष सत्यपाल की अगुवाई में ग्राम प्रधानों ने नारेबाजी भी की। बृहस्पतिवार को भी परियोजना निदेशक डीडी शुक्ला ने विकास खंड कार्यालय पहुंचकर प्रधानों से बातचीत करके मनाने की कोशिश की थी, लेकिन प्रधान नहीं माने थे। शनिवार को प्रधान धरनारत रहे। उसी दौरान सपा नेता जयराम पांडेय पहुंचे और प्रधानों की समस्याएं सुनीं। सपा नेता ने कहा कि प्रशासन हठवादिता और उत्पीड़न बंद करे। बाद में ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे परियोजना निदेशक डीडी शुक्ला ने ग्राम प्रधानों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से बंद कमरे में वार्ता की। उसके बाद ग्राम प्रधानों की रुकी हुई फाइलों की स्वीकृति होने, कराए गए कार्यों का भुगतान शीघ्र होने आदि का आश्वासन दिया। इसके साथ ही प्रभारी बीडीओ रविंद्र कुमार की बजाय एपीओ अजीत सिंह को हटाने का सुझाव प्रधान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानों को दिया। इसका प्रधानों ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि एपीओ को बलि का बकरा नहीं बनाया जा सकता। प्रधानों की बात सुनकर प्रधान संघ सकते में आ गया। हालत यह हो गई कि प्रधान संघ भी स्पष्ट रूप से दो भागों में बंटा दिखाई दिया। धरने की जानकारी होने पर मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल भी ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गए और ग्राम प्रधानों की समस्याओं से अवगत हुए। विधायक ने कहा कि ग्राम प्रधानों का शोषण कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। पीडी और विधायक के समझाने के बाद प्रधान मान गए। प्रधान संघ संरक्षक नबीउल्लाह ने कार्य बहिष्कार समाप्त किए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed