फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pradhan's powers seized in financial irregularities

Sant Kabir Nagar News: वित्तीय अनियमितता में प्रधान के अधिकार सीज

Sun, 05 Jul 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's powers seized in financial irregularities
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने ग्राम पंचायत पचपोखरी के प्रधान अब्दुल कय्यूम के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह कार्रवाई मनरेगा और राज्य वित्त योजनाओं में गंभीर अनियमितताओं के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद की गई है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि ग्राम पंचायत में 135 सक्रिय जॉब कार्ड धारकों के बावजूद एक ही व्यक्ति रियाजुद्दीन के खाते में लाखों रुपये की मजदूरी का भुगतान किया गया। जांच रिपोर्ट के अनुसार इस भुगतान में भारी अनियमितता पाई गई है, जो नियमों के विपरीत है।
विज्ञापन

संतकबीरनगर के बघौली विकास खंड स्थित पचपोखरी ग्राम पंचायत में की गई जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित प्रधान और अन्य नाै व्यक्तियों ने बार-बार नोटिस और अनुस्मारक के बावजूद अपना पक्ष नहीं रखा और न ही बैंक स्टेटमेंट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार ने कार्रवाई करते हुए प्रधान के सभी प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकारों को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की अंतिम जांच के लिए परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

इसके अलावा जिला पंचायतराज अधिकारी को ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि खंड विकास अधिकारी को ग्राम पंचायत के निर्वाचित सदस्यों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि आगे कार्यों का संचालन समिति के माध्यम से कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed