{"_id":"63a49e8fbd451a6f53487c03","slug":"pradhans-and-bdc-members-locked-the-block-gate-khalilabad-news-gkp4618230122","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक गेट में लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक गेट में लगाया ताला
विज्ञापन
ब्लॉक पर धरने पर बैठे प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य।
- फोटो : KHALILABAD
प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक गेट में लगाया ताला
बीडीओ श्वेता वर्मा का स्थानांतरण करने से थे नाराज
बखिरा (संतकबीरनगर)। बीडीओ श्वेता वर्मा का स्थानांतरण रोकने के लिए प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बृहस्पतिवार को बघौली ब्लॉक गेट में तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए। उन्होंने चेतावनी दी यदि बीडीओ का तबादला रद्द नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
प्रधान संघ बघौली के अध्यक्ष पहलवान सतपाल यादव ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में विकास क्षेत्र बघौली में कार्यरत पांच बीडीओ का स्थानांतरण हो चुका है। इससे क्षेत्र का विकास कार्य प्रभावित होता रहा। मौजूदा बीडीओ श्वेता वर्मा की तैनाती होने के बाद से क्षेत्र का विकास कार्य सुचारु रूप से चल रहा था, लेकिन उनका स्थानांतरण भी कर दिया गया। इससे क्षेत्र का विकास कार्य पुन: प्रभावित होने लगा है।
धरने में प्रधान इंद्रावती, सत्यावती, उर्मिला देवी, नीतू, नंदलाल, श्याम बहादुर, संध्या, कामता, मोहम्मद शरीफ आदि शामिल रहे। सीडीओ अतुल मिश्र ने बताया कि डीएम के अनुमोदन के बाद बीडीओ श्वेता वर्मा का स्थानांतरण नाथनगर ब्लॉक में किया गया है। अवकाश से लौटीं बीडीओ रेनू चौधरी को बघौली ब्लॉक में तैनाती दी गई है।