{"_id":"603928e28ebc3ee9593b1fb4","slug":"pradhan-wife-died-in-miserable-conditions-khalilabad-news-gkp386311415","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवर्तमान प्रधान की पत्नी की संदिग्ध हाल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवर्तमान प्रधान की पत्नी की संदिग्ध हाल में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवर्तमान प्रधान की पत्नी की संदिग्ध हाल में मौत
परिजन दवा की अधिक डोज लेने की वजह से मौत होना बता रहे
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह होगी स्पष्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के ठकुराडाड़ी गांव के निवर्तमान प्रधान की पत्नी की बृहस्पतिवार की देर शाम संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिजन मौत की वजह दवा की अधिक खुुराक लेना बताए। इधर, सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ठकुराडाड़ी के राजस्व गांव हरेवा निवासी राजेंद्र मौर्य निवर्तमान ग्राम प्रधान हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम उनकी 40 वर्षीय पत्नी सीमा की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजन उन्हें आनन-फानन सीएचसी मलौली ले गए, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान रात में ही उनकी मौत हो गई। पति राजेंद्र ने बताया कि पत्नी सीमा बीमार रहती थीं। बीमार पत्नी की गोरखपुर से दवा चल रही थी। इकलौता छह वर्षीय बेटा सूर्यांश दिव्यांग है। दिव्यांग बेटे को लेकर भी पत्नी चिंतित रहती थीं। देर शाम को पत्नी ने दवा की अधिक डोज ले ली। इससे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी तो जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में सीओ अंबरीष भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम हाउस पर बसपा नेता नीलमणि, विनय कुमार आदि आए थे।