Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pradhan submitted a letter to BDO demanding transfer of technical assistant

Sant Kabir Nagar News: प्रधान ने तकनीकी सहायक के स्थानांतरण की मांग के लिए बीडीओ को पत्र सौंपा

Mon, 02 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Pradhan submitted a letter to BDO demanding transfer of technical assistant
सेमरियावां। ब्लाॅक की ग्राम पंचायत बढ़यामाफी में तैनात तकनीकी सहायक को हटाने के लिए ग्राम प्रधान ने बीडीओ को पत्र सौंपा है। प्रधान का आरोप है कि तकनीकी सहायक के गांव में न आने से विकास कार्य बाधित हो रहा है।
विज्ञापन


गांव में मनरेगा (अब वीबीजी रामजी) के तहत होने वाले कार्यों का तकनीकी पर्यवेक्षण, नियोजन, और मापन के तकनीकी सहायक की नियुक्ति की गई है। ये कार्य स्थलों का सर्वेक्षण कर, प्राक्कलन तैयार करने, काम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और ''एमबी भरने के लिए जिम्मेदार होते हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत बढ़यामाफी के प्रधान अर्जुन प्रसाद ने बताया कि गांव में तैनात तकनीक सहायक ध्रुपनाथ मौर्य की तैनाती है। विकास परियोजना का प्राक्कलन नहीं हो पा रहा है। तकनीकी सहायक के योजना के कार्यों में रुचि नहीं लेने से गांव का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। बीडीओ धर्मेश चंद्र पांडेय ने बताया कि शिकायत पत्र की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed