{"_id":"68b72c39a0ef74ea830f5d06","slug":"pradhan-representatives-brother-died-in-the-accident-two-injured-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-137874-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हादसे में प्रधान प्रतिनिधि के भाई की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हादसे में प्रधान प्रतिनिधि के भाई की मौत, दो घायल
Tue, 02 Sep 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। कोतवाली खलीलाबाद के पायलपार दूध डेयरी के निकट मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे दो बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महुली क्षेत्र के गायघाट के प्रधान प्रतिनिधि के भाई प्रदीप सिंह को मृतक घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
महुली थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के प्रधान प्रतिनिधि अजित सिंह के भाई प्रदीप सिंह के साथ गांव का युवक मृत्युंजय सिंह बुलेट से जिला मुख्यालय खलीलाबाद गए हुए थे। मंगलवार शाम को काम निपटाकर बुलेट से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर पायलपार गांव के दूध डेयरी के निकट पहुंचे।
इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने सामने भिड़ंत हो गई। तेज आवाज सुनकर भारी संख्या में लोग बचाव के लिए पहुंचे।
सड़क पर छटक कर इधर उधर पड़े खून से लथपथ दोनों बाइक पर सवार तीन लोगों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रदीप सिंह पुत्र अयोध्या सिंह उम्र करीब चालीस साल के मौत होने की पुष्टि कर दी, जबकि दो अन्य घायल मृत्युंजय सिंह, दूसरी बाइक के अज्ञात चालक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायल जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे है। मृतक प्रदीप सिंह तीन भाई थे, जिसमें मृतक दूसरे नंबर पर थे।