{"_id":"57166f4b4f1c1b014a8b456d","slug":"power-supply-via-mobile-transformer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल ट्रांसफार्मर के जरिए विद्युत सप्लाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल ट्रांसफार्मर के जरिए विद्युत सप्लाई
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के विद्युत उपकेंद्र अकबरपुर में इस तरह फुंके पड़े हैं सैकड़ों ट्रांसफार्मर।
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल ट्रांसफार्मर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए है। शहर में कहीं पर ट्रांसफार्मर जलने के दौरान इसका उपयोग किया जाता है, लेकिन शुगर मिल चौराहे पर तो एक पखवारा से मोबाइल ट्रांसफार्मर के जरिए ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में सवाल यह है कि शहर में अन्य क्षेत्र में समस्या आ गई तो वहां की आपूर्ति कैसे की जाएगी।
शुगर मिल के निवासियों का कहना है कि एक पखवारा से अधिक समय हो गया। यहां का ट्रांसफार्मर जल गया, लेकिन उसे अभी तक बदला नहीं गया। इतना जरूर है कि वहां पर मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर काम चलाया जा रहा है। क्षेत्र के राकेश कुमार ने कहा कि मोबाइल ट्रांसफार्मर से आखिर कब तक काम चलेगा। स्थायी रूप से ट्रांसफार्मर लगना चाहिए।