फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Power cuts and faults increased the trouble

Sant Kabir Nagar News: बिजली कटौती और फाल्ट ने बढ़ाई मुसीबत

Mon, 03 Mar 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 03 Mar 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Power cuts and faults increased the trouble
लोकल फाल्ट को ठीक करते बिजलीकर्मी।
संतकबीरनगर। एक तरफ बोर्ड की परीक्षा चल रही है, दूसरी तरफ रमजान का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में बिजली की कटौती व लोकल फाल्ट के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली कटाैती से पेयजल का संकट हो रहा है तो बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बिजली निगम आपूर्ति में सुधार का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे इतर है। शहर से लेकर गांव तक बिजली की कटौती बनी हुई है। शहर में जहां जर्जर तार व पोल बदलने के नाम पर कटौती की जा रही है, वहीं बिजली आपूर्ति के दौरान लोकल फाल्ट की समस्या भी बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर के बंजरिया पूर्वी मोहल्ले में सोमवार को लोकल फाल्ट के चलते करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पांच बजे बिजली गुल हो रही है और करीब आठ बजे बिजली आती है। इस दौरान लोगों को पानी की सख्त जरूरत रहती है, लेकिन बिजली न रहने से घरों की छतों पर लगी पानी की टंकियां सूख जा रही है।

करीब दस बजे बिजली फिर कट जाती है और करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल होती है। ऐसे में परीक्षार्थियों को तैयारी करने में दिक्कत आ रही है।उपभोक्ता राम नरेश, उमेश कुमार वर्मा आदि ने कहा कि बिजली कटौती इस समय बंद होनी चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed