फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A dangerous pothole on the bridge road, filled with rainwater.

Sant Kabir Nagar News: रेनकट से पुल की सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा

Sun, 20 Sep 2026 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
A dangerous pothole on the bridge road, filled with rainwater.
महेश्वरपुर पुल के बगल बना रैन कट
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोसयाबाजार। बारिश के दौरान हुए रेनकट ने महेश्वरपुर कुआनो नदी पर बने पुल की सड़क को खतरनाक बना दिया है। सड़क से सटे किनारे पर बना गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का सबब बन रहा है। रात के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है, क्योंकि गड्ढा दूर से दिखाई नहीं देता। इसके बावजूद जिम्मेदार इसकी मरम्मत की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।

ग्रामीण जोखू यादव, मजनू यादव, राम भजन, हरिकिशुन, राममिलन यादव, ओमप्रकाश यादव, पप्पू, रमेश, त्रिलोकी, राजेश, बासुदेव आदि ने बताया कि लगभग एक महीने से यह गड्ढा बना है। पुल से होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया और अन्य वाहन गुजरते हैं। बारिश होने पर गड्ढे में पानी भर जाने से इसकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि समय रहते रेनकट और गड्ढे की मरम्मत नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम वीरेंद्र प्रताप गुप्त ने बताया कि रेनकट की जानकारी नही है, फिर भी जांच कर मरम्मत कराई जाएगी।क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed