फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Literacy and numeracy assessment test to be held today at 29 examination centers.

Sant Kabir Nagar News: 29 परीक्षा केंद्रों पर आज होगी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा

Sun, 20 Sep 2026 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Literacy and numeracy assessment test to be held today at 29 examination centers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की पहल पर बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा रविवार को आयोजित होगी।
इसके लिए क्षेत्र में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत होगी।
बीईओ गरिमा यादव ने कहा कि यह परीक्षा ग्रामीण क्षेत्र के सभी पंचायत में नगरीय क्षेत्र के मोहल्ले में स्थित परिषदीय विद्यालय पर होगी। रविवार को प्रातः 10:00 बजे से सायं पांच बजे तक राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता संख्यात्मक ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। शिक्षार्थी सुविधा अनुसार उक्त समय के भीतर परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे।
विज्ञापन

शिक्षार्थी को प्रश्न पत्र हल करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा। ऐसे शिक्षार्थी जिनका पूर्व में प्रमाणीकरण नहीं हुआ है, जो मोहल्ला साक्षरता केंद्र में पढ़ाई किए हो अथवा जो बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ ने कहा कि 190 परीक्षा फॉर्म केंद्र प्रभारियों को बांट दिया गया है। इस साक्षरता परीक्षा में जिन अशिक्षितों को शिक्षित किया गया है। उनके साथ पूर्व में आयोजित साक्षरता परीक्षा में असफल अशिक्षित भी सम्मिलित हो सकेंगे। परीक्षा की शुचिता के लिए व्यापक स्तर पर निरीक्षण होगा। न्याय पंचायतवार नोडल शिक्षक संकुल केंद्रों का निरीक्षण रिपोर्ट प्रेषित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed