फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Poultry farms cause problems in populated areas, investigation finds complaint to be true

Sant Kabir Nagar News: आबादी में पोल्ट्री फार्म से दिक्कत, जांच में सही मिली शिकायत

Thu, 16 Apr 2026 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Poultry farms cause problems in populated areas, investigation finds complaint to be true
हरिहरपुर। महुली क्षेत्र के हृदयीपुर गांव में आबादी के बीच चल रहे पोल्ट्री-फार्म से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पोल्ट्री फार्म की दुर्गंध से आसपास के लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। शिकायत पर जांच करने पहुंची पुलिस ने मामला सही पाया, जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। हृदयीपुर निवासी विवेक कुमार श्रीवास्तव सहित कई लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर पोल्ट्री-फार्म को आबादी से दूर हटाने की गुहार लगाई थी। दिए गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने पोल्ट्री-फार्म से उठ रही दुर्गंध से हो रही परेशानी का जिक्र किया था। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के बीच पोल्ट्री-फार्म से गंदगी और दुर्गंध के चलते संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा है। शिकायत की जॉच करने पहुंची पुलिस ने मामला सही पाया, जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है। मामले में तनाव के चलते मुकामी पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed