{"_id":"63f0ce27b78d75678a0016fc","slug":"poor-sanitation-system-villagers-protest-khalilabad-news-c-7-1-57324-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत कबीर नगर: सफाई व्यवस्था बदहाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत कबीर नगर: सफाई व्यवस्था बदहाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Sat, 18 Feb 2023 06:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल ब्लॉक के भौरा गांव में सफाईकर्मी के विरोध में प्रदर्शन करते गांव के लोग।संवाद
गांव वालों का आरोप, तीन माह से नहीं दिखे सफाई कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। विकास खंड के भौरा में पिछले तीन माह से सफाई कर्मी गायब हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में ही प्रदर्शन किया। साथ ही अनुपस्थित चल रहे सफाई कर्मी पर कार्रवाई की मांग की।
विकास खंड के ग्राम पंचायत भौरा निवासी वीरेंद्र व जवाहिर के नेतृत्व में गांव में प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मी तीन माह से गायब हैं। गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्राम प्रधान ने खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत तथा ग्राम पंचायत सचिव से सफाई कर्मी की शिकायत भी दर्ज कराई।
उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर सफाई कर्मी तीन महीने से नहीं किया है, जिसकी प्रति भी जिम्मेदार अधिकारियों को दिखाया गया। इसके बाद भी खंड विकास कार्यालय पर बैठे जिम्मेदार अधिकारी गायब चल रहे सफाई कर्मी को न तो खोज पाए न ही उसे तैनाती स्थल पर भेज पाए।
विज्ञापन
यही नहीं अब तक उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान भोला, ज्ञानी ,किस्मती देवी, संतीरा, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र, रमेश, रामरेखा, गोदानी, परशुराम, जनतीरा , कुसुम आदि मौजूद रहीं।