{"_id":"64b98be46a8924ed200af684","slug":"politics-heats-up-regarding-nagar-panchayat-dharamsinghwa-office-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-536-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत धनघटा कार्यालय को लेकर गरमाई राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत धनघटा कार्यालय को लेकर गरमाई राजनीति
Fri, 21 Jul 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 21 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
- सभासदों का बहुमत जुटाने में लगा हुआ है दो खेमा, जोड़-तोड़ शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा का अस्थाई कार्यालय बनाने को लेकर यहां राजनीति गरमा गई है। चेयरमैन अपने निवास के वार्ड बरगदवा में पंचायत भवन की साफ-सफाई कराकर नगर पंचायत कार्यालय चलाने का दावा कर रहे थे तो वहीं नौ सभासदों का एक खेमा बढ़या के पंचायत भवन पर नगर पंचायत कार्यालय बनाने की लड़ाई लड़ रहा था।
इसके संबंध में सभासदों ने जिलाधिकारी को भी पत्र दिया था पर बृहस्पतिवार को बढ़या में कार्यालय की मांग कर रहे नौ सभासदों में से तीन सभासद टूटकर चेयरमैन के खेमे में चले गए। इसका दावा चेयरमैन वसीउद्दीन ने किया है। वे अपने निवास स्थान पर ही कार्यालय बनवाना चाह रहे हैं।
निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद चेयरमैन और सभासदों की एक बैठक नगर पंचायत क्षेत्र के सिकरी पंचायत भवन में अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी में की गई थी। अस्थाई कार्यालय को लेकर राय नहीं बन पाई थी। इसी बीच चेयरमैन वसीउद्दीन अपने निवास वार्ड 15 बरगदवा के पंचायत भवन में रंगाई पुताई कराकर नगर पंचायत कार्यालय बनाए जाने की बात कहने लगे। जोकि सभासद संघ के अध्यक्ष शशि कपूर राय व अन्य सभासदों को पसंद नहीं आई।
विज्ञापन
सभासदों ने नगर क्षेत्र के बढ़या पंचायत भवन की रंगाई-पुताई कराकर नगर पंचायत कार्यालय लिखवा दिया। शशि कपूर के नेतृत्व में नौ सभासदों ने बुधवार को जिलाधिकारी के समक्ष लिखित शिकायत करते हुए नगर पंचायत कार्यालय बढ़या में बनाए जाने की मांग की। शिकायत पत्र पर कार्यालय बनाए जाने की प्रक्रिया भी चल ही रही थी कि बृहस्पतिवार को इन नौ सभासदों में से तीन सभासद टूटकर चेयरमैन के खेमे में चले गए।
चेयरमैन ने इन सभी के साथ होने का वीडियो बाकायदा शपथ लेते हुए सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। इस हिसाब से देखा जाए तो अब चेयरमैन के पास नौ सभासद हो गए हैं और वह बहुमत के आधार पर कार्यालय बरगदवा में ही बनाए जाने की मंशा बना चुके हैं। हालांकि इस राजनीतिक उठापटक में सत्ताधारी प्रतिनिधि भी निगाहें बनाए हुए हैं।