फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   political news

काशी में डमरु तो मथुरा में बजेगी बांसुरी : डिप्टी सीएम

Wed, 21 Jun 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 21 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
political news
धनघटा के दुघरा कलां बंग में आयोजित भाजपा की जनसभा के दौरान डिप्टी सीएम केशव मोर्या को माला पहना
संतकबीरनगर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति, अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनने के बाद काशी में बाबा भोलेनाथ और मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी अवश्य बजेगी। 2024 का लोकसभा चुनाव देश के 100 वर्ष के भविष्य का निर्माण करेगा। यह बातें उन्होंने धनघटा के दुघरा कला बाग में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। डिप्टी सीएम ने कहा कि अपने नौ साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने तमाम कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ करके सभी का विकास करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। किसानों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ लाभार्थियों की जगह बिचौलिए उठा रहे थे। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सीधा हमला करते हुए कहा कि अखिलेश यादव लोकसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों को जीतने की बात करते है, लेकिन उनको और बसपा को एक भी सीट मिलने वाली नहीं है। कांग्रेस का पंजा तो जनता पहले ही मरोड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नया इतिहास बनाता जा रहा है। आने वाले पांच वर्षों के बाद भारत की अर्थव्यवस्था नंबर एक पर होगी। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि मछुआ समुदाय के लोगों का कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकारों ने सर्वाधिक नुकसान की है। कांग्रेस की सरकार जब केंद्र में हुआ करती थी तो मछुआ समुदाय के लोगों के विकास के लिए मात्र 15,000 करोड़ आवंटित होता था।
विज्ञापन

केंद्र में जब मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो यही बजट 26,000 करोड़ रुपये कर दिया गया। पिछली सरकार पिछड़े वर्ग के लोगों को डंडा मारने का काम करती थी, जबकि मोदी सरकार उनके उत्थान पर काम कर रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, सांसद प्रवीण निषाद, विधायक धनघटा गणेश चंद चौहान, विधायक सदर अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, खजनी विधायक श्रीराम चौहान, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पौली राम मिलन यादव, नीलमणि, प्रदीप अग्रहरि, अशोक उर्फ साधु यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, राम ललित चौधरी, सेतुभान राय, अनुभव शुक्ला, अमर राय, बब्बन शर्मा, कपिल देव कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed