{"_id":"67f2c715c48039e7010ca206","slug":"police-team-is-busy-in-finding-solid-clues-as-the-accused-of-murder-of-auto-driver-is-still-absconding-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-130871-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ऑटो चालक के हत्यारोपी पकड़ से दूर ठोस सुराग तलाशने में जुटी पुलिस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ऑटो चालक के हत्यारोपी पकड़ से दूर ठोस सुराग तलाशने में जुटी पुलिस टीम
Sun, 06 Apr 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
बेलहर। बेलहरकला थानाक्षेत्र के अमरडोभा गांव में हुई ऑॅटो चालक की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। हत्या की इस वारदात में अभी तक पुलिस सुराग जुटाने में ही लगी है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
अभी तक उसके हाथ कोई ऐसा ठोस सुराग नहीं लगा है, जिसके जरिए पुलिस हत्यारों के करीब पहुंचने का दावा कर सके। फिलहाल पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बुनने में लगी हुई है। ऑटो चालक हिदायतुल्लाह का शव मिलने के बाद से ही पुलिस इस मामले के पर्दाफाश के लिए सक्रिय हो गई थी। इसके लिए पुलिस ने हिदायतुल्लाह के फोन की लोकेशन के साथ ही सीडीआर भी निकलवाई। लेकिन वह कारगर नहीं साबित हुआ।
सीडीआर में जिन लोगों के नाम सामने आए थे, उन लोगों से कई बार बुलाकर पूछताछ हो चुकी है। पुलिस को इस मामले में पिछले दिनों लीड मिली कि हत्या की इस वारदात को अंजाम देने वाला एक पुराना अपराधी है। वह दक्षिणांचल के एक गांव का रहने वाला है। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटा था।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस की टीम उस अपराधी के पीछे लगी, लेकिन अभी तक उसकी परछाई भी नहीं छू सकी है। हत्यारों को पकड़ने के लिए उसकी इंस्टाग्राम आईडी के साथ ही सोशल मीडिया के अन्य अकाउंट भी खंगाल लिए गए हैं।
लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहीं उसके पिता लायकुल्लाह को इस बात की उम्मीद है कि हत्यारा जरूर पकड़ा जाएगा।