फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   police suprintendent is meeting

अभ्यस्त शातिर अपराधियों को खोली जाए हिस्ट्रीशीट : एसपी

Mon, 29 May 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 29 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
police suprintendent is meeting
कार्यालय में थाना प्रभारियो की समीक्षा करते एसपी सत्यजीत गुप्ता।संवाद
संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की समीक्षा की। एसपी ने कहा कि अभ्यस्त हो चुके शातिर अपराधियों के अपराधों की समीक्षा करके उनकी हिस्ट्रीशीट खुलवाएं।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि शासन की अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के अंतर्गत अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई किए जाने की जरूरत है। गोकशी, अवैध खनन, अतिक्रमण, सांप्रदायिक आंदोलनकारी, पीएफआई, सूचीबद्ध माफिया, लुटेरे, चेन स्नेचर, चोरी, नकबजन आदि श्रेणी के अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी थानों के कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के शातिर अपराधियों के अपराधों की समीक्षा कर लें। अभ्यस्त हो चुके अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुलवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed