फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   police station cheking

Sant Kabir Nagar News: थाने में सो रहे थे पुलिस कर्मी, होमगार्ड के हवाले थी पिकेट की सुरक्षा

Thu, 25 May 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 25 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
police station cheking
मेंहदावल/सांथा। बेलहर कला थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त और पिकेट ड्यूटी पर मुस्तैद रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभालने का दावा भले ही कागजों में कर रही हो, मगर जमीनी हकीकत इससे इतर है। यहां पुलिस कर्मी थाने में सोते हैं, और होमगार्ड चौराहों पर पिकेट ड्यूटी संभालते हैं।
विज्ञापन

बुधवार की रात बेलहर कला क्षेत्र की जनता चैन की नींद सो रही थी, क्षेत्र अंधेरे के आगोश में था और पुलिसकर्मी पिकेट ड्यूटी से गायब थे। अलबत्ता होमगार्ड अकेले पिकेट पर मुस्तैद दिखे। बाइक सवार पुलिसकर्मी गश्त करते देखे गए। अमर उजाला टीम ने पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की तो स्थिति कुछ यूं नजर आई।
विज्ञापन

-----
इंसेट रात 11:00 बजे
बेलहर कला क्षेत्र का गनवरिया चौराहा जो सांथा विकासखंड का महत्वपूर्ण चौराहा है, यहां पुलिस की पिकेट ड्यूटी लगती है। मौके पर होमगार्ड श्रीकृष्ण यादव अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, लेकिन इनके साथ तैनात कांस्टेबल गायब थे। पूछने पर होमगार्ड ने बताया कि कांस्टेबल दिलीप के साथ तैनाती है। चौराहे से 250 मीटर की दूरी पर सेंट्रल बैंक की शाखा है, यहां एटीएम खुला, लेकिन सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इंसेट रात 11:30 बजे
निघुरी चौराहे पर गश्त टीम और पिकेट का दूर-दूर तक अता- पता नहीं था, यहां स्थित इंटर कॉलेज का चौराहा सुनसान था। सिद्धार्थनगर जनपद से कई गाड़ियां आती-जाती दिखीं, लेकिन सुरक्षा का इंतजाम कहीं नहीं दिखा।
------
इंसेट रात 11:40 बजे
गोइठहा बाजार में स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा पर अंधेरा छाया हुआ था, सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं दिखे, अमर उजाला की टीम को देखकर होमगार्ड मोहम्मद शऊद मौके पर आए और यह बताया कि साथ में कांस्टेबल सुरेंद्र लगे हैं। उन्हें भेज कर आने के लिए बोले थे। 12 बजे तक सहयोगी कांस्टेबल मौके पर नहीं पहुंचे थे।
------
इंसेट रात 12:30 बजे
लोहरसन बाजार अंधेरे के आगोश में था। बाजार के लोग चैन की नींद सो रहे थे, लेकिन इनकी सुरक्षा में तैनात पिकेट ड्यूटी का कहीं अता- पता नहीं था, यहां से वापस आते समय बाइक सवार पुलिसकर्मी शुभम कुमार, राहुल यादव ने अमर उजाला टीम को रोककर रात में फोटो बनाने को लेकर पूछताछ की जब, उन्हें अमर उजाला की मुहिम की जानकारी हुई तो उक्त दोनों सिपहियों ने इस पहल की सराहना की।
------
इंसेट रात 1:00 बजे
गनवरिया चौराहे पर तैनात होमगार्ड अकेले ड्यूटी करते पुन: मिले, जब उनसे सहयोगी सिपाही के न आने का कारण पूछा गया तो यही कहकर बात टाल गए कि हमें भेज कर कहा था कि कुछ देर में आ रहे हैं, लेकिन नहीं आए तो अब क्या बताएं, वहीं इसी से सटे यूनियन बैंक तथा भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पर सन्नाटा पसरा हुआ था। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे।

-------
इंसेट
पुलिस सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरत रही है। जरूरी स्थानों पर पुलिस पिकेट भी लगती है और पुलिस रात में गश्त भी करती है। समय- समय पर पुलिस पिकेट और गश्त की चेकिंग कराई जाती है। यदि पुलिस कर्मी नदारद मिले तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed