फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police register fresh FIR in molestation case.

Sant Kabir Nagar News: छेड़खानी मामले में पुलिस ने दर्ज की दोबारा प्राथमिकी

Mon, 27 Jul 2026 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Police register fresh FIR in molestation case.
महुली। नाबालिग छात्रा के परिजन की उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद महुली पुलिस ने दोबारा प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 21 जुलाई को शाम करीब छह बजे क्षेत्र की पंद्रह वर्षीय नाबालिग छात्रा महुली से ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी। इसी दौरान जेखतापुर के पास कुछ मनचलों ने छेड़खानी की। आरोप है कि जोतखापुर गांव निवासी रेहान, अतिकुल्लाह, रहीम ने तीन साथियों के साथ रास्ते में किशोरी को रोक लिया और छेड़छाड़ की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने उसी रात करीब 9:00 बजे तीनों आरोपियों को छोड़ दिया। अगले दिन केवल रहीम को दोबारा थाने लाकर उसके विरुद्ध बीएनएस की धारा 296 के तहत कार्रवाई की गई। पीड़ित पक्ष ने जनप्रतिनिधियों एवं उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दोबारा प्राथमिकी दर्ज की गई। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में दोबारा प्राथमिकी दर्ज हुई है विवेचना के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed