{"_id":"687d35fe651d889bbe0f5209","slug":"police-made-three-families-reach-a-compromise-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-135825-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने तीन परिवारों में कराया समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने तीन परिवारों में कराया समझौता
Mon, 21 Jul 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने रविवार को महिला थाना पर टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल साथ-साथ कार्यक्रम के तहत तीन परिवार को बिखरने से बचाया। पिंक बूथ परिवार परामर्श केंद्र सर्किल खलीलाबाद पर पिंक बूथ प्रभारी खलीलाबाद अंजली सरोज एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी, प्रमोद त्रिपाठी, सुनीता गौतम ने तीन मामलों की सुनवाई की।
उन्हाेंने बताया कि सुमन व संजीव कुमार, जुगरु उर्फ राजेश्वरी व मोनू मौर्या एवं प्रतिभ़ा व राजकुमार के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया था। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को काफी समझा-बुझाकर एक साथ खुशी-खुशी रहने के लिए तैयार कराया। जिसके बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया। संवाद