फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police launched awareness campaign for women's safety

Sant Kabir Nagar News: महिला सुरक्षा के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Tue, 19 May 2026 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police launched awareness campaign for women's safety
जिला अस्पताल में महिलाओं को जागरूक करती मिशन श​​क्ति की टीम। संवाद
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के जनपद के सभी थानों में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं स्कूली छात्राओं को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीमों ने महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा के उपाय तथा साइबर अपराध से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर अपराध पोर्टल के बारे में जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में, महिला थाना पुलिस ने महिला अस्पताल में, महुली पुलिस ने झिंगुरापार में, धनघटा पुलिस ने बण्डा बाजार में, बखिरा पुलिस ने नन्दौर व दुर्गजोत में, मेहंदावल पुलिस ने ठाकुरद्वारा व रोडवेज बस स्टैंड क्षेत्र में तथा धर्मसिंहवा पुलिस ने मेंहदूपार, कसया व सेवाइचपार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

इसके अलावा महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से निडर होकर अपनी बात रखने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed