{"_id":"6702eb58a118b6fbfc080ca4","slug":"police-is-searching-for-who-threw-the-bicycle-on-the-track-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-121885-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रैक पर कौन फेंक गया साइकिल......खोज रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रैक पर कौन फेंक गया साइकिल......खोज रही पुलिस
विज्ञापन
- गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के सामने ट्रैक पर साइकिल पड़े होने का मामला
- जीआरपी, आरपीएफ के अलावा खलीलाबाद कोतवाली पुलिस भी कर रही जांच
- घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला, पगडंडी और रेलवे ट्रैक पर भी हुई निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से पहले गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के आगे ट्रैक पर साइकिल कौन फेंक गया, उसको खोजने में जीआरपी और आरपीएफ के अलावा कोतवाली पुलिस भी लगी है। रविवार सुबह ही पहुंची जांच टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। इसके अलावा ट्रैक पर भी जांच कर देखा गया कि कहीं कोई और निशान तो नहीं है। प्रारंभिक जांच में इस बात की आशंका जताई गई है कि अगल-बगल का ही कोई व्यक्ति साइकिल समेत ट्रैक पर गया होगा और अचानक ट्रेन देख साइकिल छोड़कर भागा होगा। इसीलिए पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने अज्ञात साइकिल वाले की तलाश में आसपास के इलाके में ही सरागकशी शुरू की है। इसके लिए रेल मित्रों की मदद ली जा रही है।
शनिवार सुबह गोरखपुर से चली अहमदाबाद एक्सप्रेस 6 बजे खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के मुखलिसपुर क्रासिंग के पास पहुंची ही थी कि ट्रैक पर साइकिल पड़ी देखकर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया। इंजन के बाद वाली बोगी में फंसकर साइकिल टूट गई थी, जिसे लोको पायलट ने बाहर निकाला। इस दौरान 7 मिनट तक ट्रेन ट्रैक पर खड़ी रही। लोको पायलट की सूचना पर घटना की जांच शुरू हुई। शुरूआत में इसे पटरी पर कोई सामान रखकर ट्रेन पलटाने का मामला बताया गया, लेकिन आरंभिक जांच में इसे हादसा माना गया। इस मामले में बस्ती आरपीएफ ने देर रात लोको पायलट रामसरन की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 153 और 174 के तहत केस दर्ज किया है।
सुबह से ही शुरू हो गई पेट्रोलिंग
रेलवे ट्रैक पर पड़ी साइकिल के ट्रेन में फंसने की घटना के बाद रविवार सुबह से ट्रैक पर पेट्रोलिंग शुरू हो गई। जीआरपी प्रभारी बस्ती एमपी चतुर्वेदी ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। उन्होंने घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर आवाजाही के रास्ते, मुहल्ले आदि के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा सीओ सदर अजीत चौहान के अगुवाई में कोतवाल सतीश कुमार सिंह एवं अन्य पुलिस टीम ने घटना स्थल और उसके आसपास छानबीन की। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से भी बातचीत की गई। घटना स्थल के आसपास के घरो में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालकर अज्ञात साइकिल चालक के बारे में सुराग खोजा गया। हालांकि, अभी तक ट्रैक पर साइकिल फेंकने या रखने वाला चिन्हित नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
रेल पटरी के आसपास रहता है नशेडियों का जमावड़ा
खलीलाबाद शहर में रेल पटरी के किनारे काफी झाड़-झंखाड़ उगा हुआ है। इसके आसपास नशेडियों का जमावड़ा रहता है। करीब छह साल पहले मुखलिसपुर क्रॉसिंग के पास ही शहर के पठान टोला निवासी तीन युवकों की रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई थी। उस घटना को लेकर शहर में विरोध प्रदर्शन भी हुआ था। हादसे के बाद झाड़ियां साफ हुई थीं, लेकिन बाद में फिर वैसी ही स्थिति हो गई।