फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police found eight bovine animals in a semi-finished house

Sant Kabir Nagar News: अर्धनिर्मित मकान में पुलिस को मिले आठ गोवंशीय पशु

Sun, 05 Mar 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 05 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Police found eight bovine animals in a semi-finished house
बौरव्यास के चौकी प्रभारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। शनिवार की रात में धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के अमरहा गोशाला के बगल में अर्धनिर्मित मकान से पुलिस ने आठ गोवंशीय पशु बरामद किया। चौकी प्रभारी बौरव्यास अमित चतुर्वेदी की तहरीर पर दो नामजद एवं कुछ अज्ञात पर गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता का रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पशुओं को स्थानीय लोगों को सुपुर्द कर दिया।
एसओ धर्मसिंहवा अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार की रात में सूचना मिली की अमरहा ग्राम पंचायत के इटौवा टोला स्थित गोशाला के बगल में अर्धनिर्मित मकान में तस्करी तथा वध करने की नियत से कुछ गोवंशीय पशु बांधे गए हैं। पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर जाकर देखा गया तो अर्धनिर्मित मकान में आठ गोवंशीय पशु बंधे मिले।
विज्ञापन

मामला संदिग्ध होने के कारण जिसका मकान है, उससे पूछताछ की गई तो उसने अनभिज्ञता जाहिर की। सभी पशुओं को स्थानीय लोगों के सुपुर्द कर दिया गया। चौकी इंचार्ज अमित चतुर्वेदी की तहरीर पर अमरहा निवासी हरिद्वार व अजाऊ व कुछ अज्ञात पर गोवध निवारण अधिनियम तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed