{"_id":"66bba47c7f510253a50f4995","slug":"police-arrested-six-members-of-scorpion-gang-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-119182-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने बिच्छू गैंग के छह सदस्यों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने बिच्छू गैंग के छह सदस्यों को दबोचा
Tue, 13 Aug 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
सीओ का वर्जन
- मेंहदावल पुलिस ने कस्बे के उत्तर पट्टी समेत अन्य स्थानों पर मारा छापा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। मेंहदावल पुलिस बिच्छू गैंग का कमर तोड़ने में जुट गई है। भाजपा नेता पर हमले के बाद एक बार फिर चर्चा में आए बिच्छू गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जिसका नतीजा रहा कि मंगलवार को बिच्छू गैंग के छह सदस्यों को पुलिस ने छापा मार कर हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
मंगलवार को आपके अपने अखबार अमर उजाला के अंक में ‘साथी के एक मैसेज पर तत्काल सक्रिय हो जाता है बिच्छू गैंग’ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुआ था, जिसमें इस गैंग के द्वारा अब तक की घटनाओं का जिक्र भी हुआ। खबर का असर यह रहा की एसओ के अगुवाई में बनी दो टीमों ने इस गैंग से जुड़े सदस्यों को सोशल मीडिया और मुखबिर की सूचना पर चिह्नित करना शुरू किया।
कस्बे के उत्तर पट्टी समेत अन्य स्थानों से इस गैंग से जुड़े छह सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया और थाने पर लाई। पुलिस इस गैंग को चिह्नित कर लगातार कार्रवाई में जुटी है। पुलिस की कार्रवाई के बाद गैंग के सदस्यों में दहशत है।
विज्ञापन
बिच्छू गैंग के छह आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रहा है। पुलिस कार्रवाई में जो भी बाधक बनेंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी व्यक्ति को अराजकता फैलाने की स्वतंत्रता नहीं दी जा सकती है, जो भी कानून का उल्लंघन करेगा उस पर कार्रवाई होगी।
- केशवनाथ, सीओ, मेंहदावल