{"_id":"5ffb2fa28ebc3e2f20383988","slug":"police-arrest-histrisheeter-khalilabad-news-gkp3803635171","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 100 नशीली गोली व चाकू बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 100 नशीली गोली व चाकू बरामद
विज्ञापन
महुली पुलिस ने चोरी के बाइक के साथ पकड़ा गया बाइक चोर।
- फोटो : KHALILABAD
चोरी की बाइक के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 100 नशीली गोली व चाकू बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली पुलिस ने तिनहरी गांव के पुलिया निकट वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से सौ अदद नशीली गोली व चाकू बरामद किया है। बाइक एक सप्ताह पूर्व गोरखपुर के उरुवा बाजार से चोरी हुई थी। पकड़े गए युवक के दूसरे साथी की पुलिस तलाश कर रही है।
एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को तिनहरी पुलिया पर वाहन चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान चौकी प्रभारी मुखलिसपुर अभिमन्यु सिंह व हरिहरपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव पहुंचे। थोड़ी देर बाद काली जगदीशपुर की तरफ से बाइक से एक युवक आता दिखा। युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जवानों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। एसओ ने बताया कि वाहन का कागजात मांगने पर दिखा नहीं सका। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान थाने के हिस्ट्रीशीटर सूरज सिंह पुत्र जनार्दन सिंह निवासी पिपरा के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि सूरज सिंह अपने साथी गायघाट निवासी के साथ मिलकर बाइक को चार जनवरी को गोरखपुर जिला के उरुवा बाजार स्थित अस्पताल के पास से चुराया था। चोरी के बाद गाड़ी का नंबर प्लेट बदल दिया था। जिसका मुकदमा भी उरुवा थाने पर दर्ज है। नशीली गोली को नाथनगर कस्बा में बेचने ले जा रहा था। तलाशी में उसके पास से सौ अदद नशीली गोली व एक अदद चाकू बरामद हुआ है। एसओ ने बताया कि पकड़े गए के दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।