{"_id":"646bbfd4a4b0c1fc6507fce4","slug":"police-against-encrochement-drive-khalilabad-news-c-7-1-177332-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अवैध स्टैंड के खिलाफ यातायात पुलिस ने चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अवैध स्टैंड के खिलाफ यातायात पुलिस ने चलाया अभियान
Tue, 23 May 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 23 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर अतिक्रमण हटवाते टीएसआई।संवाद
संतकबीरनगर। शहर में अवैध रूप से चल रहे टैक्सी स्टैंड के खिलाफ सोमवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान सड़क से अतिक्रमण भी हटवाया। आगे अतिक्रमण मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी।
यातायात प्रभारी परमहंस ने बताया कि जनपद में अवैध टैक्सी, बस, ऑटो स्टैंड व वाहनों के अवैध संचालन रोकने हेतु अभियान चलाया गया। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मेंहदावल बाईपास, गोरखपुर रोड, बस्ती रोड, मधुकुंज तिराहा, गोला बाजार में पैदल गस्त करते हुए सड़कों पर खड़े वाहनों का नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही साथ सड़क से अतिक्रमण हटवाया गया। इसके साथ सभी टेंपो चालकों को सार्वजनिक मार्ग तिराहों, चौराहों पर अपने वाहनों को न खड़ा करने व निर्धारित टैक्सी स्टैंड पर ही सवारियों को बैठने व उतारने हेतु हिदायत दी गई।
सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से सड़क पर अतिक्रमण न करने की अपील की गई। इस दौरान यातायात उप निरीक्षक भोला प्रसाद, उप निरीक्षक कौशल किशोर सिंह, कांस्टेबल गिरिजेश यादव, कांस्टेबल अयोध्या साहनी आदि मौजूद रहे।