फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   pole in road

Sant Kabir Nagar News: नहीं हटे सड़क के बीच लगे पोल, दुर्घटना की आशंका

Fri, 22 Dec 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 22 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
pole in road
डाक बगले के सामने सड़क पर लगे बिजली के पोल लेकिन अभी तक हटाया नही गयर।संवाद
फोटो सहित
विज्ञापन

पोल व तार बदलने के लिए मिले हैं 29 लाख, नहीं शुरू हुआ काम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में मुखलिसपुर तिराहे से शुगर मिल तक की सड़क का चौड़ीकरण हुआ है। इससे पटरियों पर लगे बिजली के पोल सड़क पर आ गए हैं। इसके साथ ही पोल व तार जर्जर हो गए हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इस समस्या से निजात के विद्युत निगम को 29 लाख रुपये मिले हैं। इसके बाद भी काम शुरू नहीं हो सका है।
खलीलाबाद के मुखलिसपुर तिराहे से शुगर मिल चौराहे तक लगे बिजली के पोल व तार काफी जर्जर हो गए हैं। इसके कारण आए दिन लोकल फाॅल्ट की समस्या बनी रहती है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इस बीच सड़क का चौड़ीकरण भी करा दिया गया, जिसके कारण बिजली के पोल सड़क के बीच में आ गए हैं। अब इन पोल व जर्जर तारों को बदलने की तैयारी है। इसके लिए करीब 29 लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को उम्मीद थी कि बिजली के पोल व जर्जर तार बदल दिए जाएंगे, लेकिन अब तक काम ही शुरू नहीं हुआ है। इसके कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसको लेकर शहरवासियों में आक्रोश दिख रहा है।
गोलाबाजार निवासी महेश कुमार, शिव कुमार, राजू गुप्ता आदि ने कहा कि सड़क के बीच में लगे बिजली के पोल व जर्जर तारों के चलते काफी दिक्कत हो रही है। एक तो जर्जर तारों के कारण लोकल फाॅल्ट हो रहा है दूसरी तरफ सड़क के बीच पोल लगे होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इन लोगों ने जल्द से जल्द पोल व तार बदलने की मांग की है।

इस संबंध में विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता रणधीर कुमार ने कहा कि शहर में बिजली के पोल व जर्जर तारों को बदला जा रहा है। इसके स्थान पर केबल के तार लगाए जा रहे हैं। जल्द मुखलिसपुर से शुगर मिल तक पोल व तार बदल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed