{"_id":"64a311afd836e3090a0bc227","slug":"plastik-free-day-khalilabad-news-c-7-1-227955-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्लास्टिक फ्री दिवस पर अभियान चलाकर बांटे कपड़े के थैले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्लास्टिक फ्री दिवस पर अभियान चलाकर बांटे कपड़े के थैले
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री दिवस पर सोमवार को नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल व अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्र के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान अध्यक्ष व ईओ ने सभासदों व आम लोगों में कपड़े के थैले वितरित किए।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व ईओ ने अभियान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य नगर को प्लास्टिक बैग से मुक्त करना है। प्लास्टिक की थैलियां व बैग पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। प्लास्टिक की थैलियां हमारे लैंडफिल में मौजूद चीजों का एक बड़ा हिस्सा बनती हैं, और हमारे जल निकास मार्गों को भी अवरुद्ध करती हैं। उन्होंने लोगों से कपड़े के थैले, जूट के थैले आदि प्रयोग करने की अपील की। साथ ही प्लास्टिक मुक्त दिवस पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज द्विवेदी, जिला समन्वयक सन्नी गौतम, स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी पंकज कुमार, महेंद्र प्रसाद, इमरान, अमजद खान, नवी अहमद, उमेश चंद्र चौधरी, गोरख नाथ यादव, राधे श्याम चौधरी सहित विभिन्न वार्डों के सभासद उपस्थित रहे।