फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Firing between two student groups due to rivalry; one arrested.

Sant Kabir Nagar News: रंजिश में छात्रों के दो गुटों में फायरिंग, एक गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2026 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Firing between two student groups due to rivalry; one arrested.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कांटे के पास अपूर्वा इंटर कॉलेज, उमिला के निकट सोमवार को पूर्व की रंजिश के विवाद में छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से 32 बोर के दो खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी नंदकिशोर उर्फ सोनू शर्मा है। उसके अन्य साथियों और घटना में इस्तेमाल किए गए असलहे की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर को अपूर्वा इंटर कॉलेज, उमिला के पास दो युवकों पर फायरिंग किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए गए, जिनके पेंदे पर 7.65 केएफ अंकित है। पुलिस ने दोनों खोखा कब्जे में लेकर सील कर दिया।
विज्ञापन

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह अपने एक साथी के संपर्क में था। साथी ने फोन कर दो व्यक्तियों को रास्ते में रोककर मारने की बात कही थी। इसके बाद वह अन्य साथियों के साथ अपूर्वा इंटर कॉलेज, उमिला के पास पहुंचा। इसी दौरान बाइक से दो युवक आते दिखाई दिए। उन्हें रोकने के बाद मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके साथी ने अपने पास मौजूद पिस्टल से दोनों युवकों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। गोली चलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी तो उसके अन्य साथी पिस्टल लेकर भाग गएए जबकि भागने के दौरान गिर जाने से स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ समस्त कार्रवाई पूरी करके जेल भेजा जा रहा है।
-----------------------
साथी के पास थी पिस्टल, तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल उसका दोस्त लेकर आया था। फायरिंग के बाद उसका साथी असलहा लेकर फरार हो गया। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश के साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए असलहे की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी नंदकिशोर उर्फ सोनू शर्मा मूलरूप से थवईपार गांव का निवासी है। उसका वर्तमान पता कालीपुरम, नेदुला वार्ड नंबर आठ है। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह करीब डेढ़ माह पहले जेल से छूटकर बाहर आया था।
---------------------
तीन नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ था प्राथमिकी
घटना के संबंध में पुलिस ने प्रियांशु दूबे उर्फ टायसन निवासी घोरखल गैस गोदाम व डब्लू यादव व सोनू निवासी नेदुला खलीलाबाद व पांच अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले में पुलिस अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य की गिरफ्तारी और असलहे की बरामदगी के लिए दबिश दी जा रही है।

-------------------------
छात्रों के ऊपर फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी व असलहा बरामदगी के लिए पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
-प्रियम राज शेखर पांडेय, सीओ, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed