{"_id":"5d65696a8ebc3e013874730f","slug":"plan-to-complete-the-action-will-be-teken-on-negligence-khalilabad-news-gkp319209668","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरा कराएं योजनाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई ः डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरा कराएं योजनाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई ः डीएम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक डीएम रवीश गुप्त की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। इसमें डीएम ने वित्तीय वर्ष के अंदर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को पूरा कराने का निर्देश दिया। साथ ही काम में लापरवाही बरतने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
डीएम ने कहा कि कार्यों के क्रियान्वयन की रिपोर्ट समय से पूर्व प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं को सुना। साथ ही बैठक में 33 बिंदुओं की समीक्षा की। बैठक में उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण, राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं, एक जनपद एक उत्पाद को लेकर चर्चा की गई। डीएम ने वित्तपोषण, मुख्यमंत्री, युवा स्वरोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्य योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंडअप योजना सहित अन्य बिंदुओं पर गहनता से चर्चा की। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से जवाब तलब किया है। बैठक में चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, आशीष सिंह, सुभाष चंद्र शुक्ला, महेश अग्रवाल, श्रीराम सिंह, विकास मोदनवाल, विनीत चड्ढा आदि मौजूद रहे।
लेखपाल लापरवाही पर कार्रवाई के लिए रहें तैयार : डीएम
- बंद कमरे में लेखपालों से जाना कल्याणकारी योजनाओं का हाल
- सरकार के निर्देश के तहत काम करने का दिया निर्देश
अमर उजाला व्यूरो
मेंहदावल। मेंहदावल तहसील में डीएम ने मंगलवार को बंद कमरे में लेखपालों के साथ बैठक कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही आय, जाति, निवास, वरासत सहित अन्य कार्यों का निर्वहन ईमानदारी से करने की हिदायत देकर काम में कोताही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
मेंहदावल तहसील सभागार में डीएम रवीश गुप्त ने कहा कि शासन के आदेश व निर्देश का अनुपालन कराना हर राजस्व कर्मी का दायित्व है। इन दायित्वों का समय से निर्वहन न करने वाले राजस्व कर्मी दंड के भागीदार होंगे। शासन का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी मामले की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई के साथ निस्तारण किया जाए। इसी क्रम में आय, जाति व निवास प्रमाण पत्रों का निस्तारण तय सीमा के अंदर पूरा करने की कार्रवाई लेखपाल करें। साथ ही वरासत के मामले का निस्तारण भी जल्दी होना चाहिए। डीएम ने चेतावनी भी दी कि नियम के खिलाफ काम क्षम्य नहीं होगा।
इस दौरान एसडीएम मेंहदावल प्रेम प्रकाश अंजोर, तहसीलदार प्रियंका चौधरी, नायब तहसीलदार वाचस्पति सिंह, लेखपाल अभिमन्यु सिंह, लक्ष्मी शंकर सिंह, प्रदीप भारती, बाबू रामपाल, मनोज गोस्वामी, रूपम वर्मा, किरण यादव, रजनी, राकेश, अनिल, अभिषेक सिंह यादव आदि मौजूद रहे।