फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pipeline work is incomplete, people are yearning for pure drinking water in the summer.

Sant Kabir Nagar News: पाइपलाइन का कार्य अधूरा, गर्मी में शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे लोग

Fri, 24 Apr 2026 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Pipeline work is incomplete, people are yearning for pure drinking water in the summer.
मेंहदावल में बनी पानी की टंकी। संवाद
मेंहदावल। नगर पंचायत में जलापूर्ति व्यवस्था का कार्य अधूरा पड़ा है। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, लेकिन अधूरी पाइप लाइन से लोगों के शुद्ध पेयजल का संकट है। अधूरी पाइप लाइन के कारण ही नगर पंचायत प्रशासन को हैंडओवर नहीं किया जा सका है। उमस भरी गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों को प्यास बुझाने के लिए अब भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

नगर के कुछ क्षेत्र में नालियों के पास से गुजरे पाइपलाइन के जरिए लोगों तक पानी पहुंचाया जा रहा है। वहीं परियोजना अब पूरी नहीं हुई है। नगरीय क्षेत्र में वाटर सप्लाई का कार्य अभी अधूरा पड़ा है। कई वार्डों में वाटर सप्लाई का पाइप लाइन जल निकासी के लिए बनी नालियों के बगल से गुजर रहा है जिससे लोग प्रदूषित जल पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत के नई बाजार मोहल्ले में 15 वर्ष पूर्व पेयजल परियोजना स्थापित हुई थी। अभी तक जल निगम प्रत्येक वार्ड में पाइपलाइन नहीं बिछा सका है। जिससे नगर पंचायत प्रशासन को परियोजना हैंडओवर नहीं की गई है। पांच मोहल्ले में पाइपलाइन बिछाई गई है। जिसमें नई बाजार, चौक बाजार, ठाकुरद्वारा आदि जगह पर पाइपलाइन के जरिए लोगों तक पानी पहुंचाई जाती है। अभी तक महज 315 लोगों ने पानी का कनेक्शन लिया है। 24 रुपये प्रत्येक माह लोगों से जल शुल्क वसूल किए जाते हैं। जबकि नगर पंचायत की आबादी 50 हजार से अधिक है। नई बाजार के कई स्थानों पर नालियों के पास से पाइपलाइन गुजरी है। अक्सर पाइपलाइन के जर्जर होने के मामले भी सामने आते हैं। जिसका नगर पंचायत प्रशासन मरम्मत कराता है, लेकिन आधा अधूरा कार्य ही जल निगम के द्वारा यहां पर कराया गया है। जिससे लोगों तक शुद्ध पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई स्थानों पर अक्सर सामने आता है लीकेज
बिछाए गए पाइपलाइन के जर्जर होने के कारण कई बार लीकेज के मामले में सामने आते हैं। चौक बाजार में कुछ माह पूर्व लीकेज होने के कारण पानी का रिसाव हो रहा था। जिसको नगर पंचायत प्रशासन ने दुरुस्त कराया था। अभी भी नई बाजार, ठाकुरद्वारा आदि स्थानों पर लीकेज के मामले सामने आ रहे हैं। जिसको अभी तक दुरुस्त नहीं कराया गया है।

प्रतिबंधित हैंडपंप का हो रहा प्रयोग
मेंहदावल कस्बे में अभी भी बड़ी संख्या में प्रतिबंधित हैंडपंप का प्रयोग धड़ल्ले से लोग कर रहे हैं। जिन स्थानों पर पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है, वहां पर अभी तक पानी नहीं पहुंच सका है। जिससे लोग कनेक्शन भी नहीं ले पा रहे हैं। इसके साथ ही नगर पंचायत के विस्तारित वार्डों में पाइपलाइन बिछाने की योजना धरातल पर नहीं उतर सकी है। जहां पाइप लाइन व टोटी लगाएं भी गये है वहां वाटर सप्लाई शुरू नहीं हो पाया।

--------------------------------------
पानी की टंकी से पेयजल आपूर्ति न देकर, सीधे बोरिंग का पानी लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। जहां भी पाइपलाइन के लीकेज के मामले सामने आते हैं, तत्काल उसको दुरुस्त करा दिया जाता है। अभी तक नगर पंचायत प्रशासन को परियोजना हैंडओवर नहीं की गई है।
पंकज कुमार, अधिशासी अधिकारी, मेंहदावल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed