{"_id":"6ab024df6d2cf77c910d72cd","slug":"scouting-teaches-lessons-on-how-to-live-life-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-157619-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्काउट से मिलती है जीवन जीने की सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्काउट से मिलती है जीवन जीने की सीख
विज्ञापन
राम नरेश चौधरी कषक विधा मंदिर इंटर कालेज रमवापुर सरकारी में स्काउट गाइड को सम्मानित करते विधाय
संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। क्षेत्र के राम नरेश चौधरी कृषक विद्या मंदिर इंटर काॅलेज रमवापुर सरकारी में चल रहे भारत स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने तंबुओं में गृहस्थी बसाकर बिना बर्तन के भोजन तैयार करने सहित विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में स्काउट की 16 तथा गाइड की 16 टीमों ने हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से बच्चों और युवाओं का चहुंमुखी विकास, अनुशासन और उन्हें समाजसेवा की सीख मिलती है। स्काउट- गाइड कठिन परिस्थितियों में जीने की कला सिखाता है।
उन्होंने ने कहा कि बच्चे अनुशासित रहें। यह युवाओं में नैतिकता, ईमानदारी, साहस और नेतृत्व के गुण विकसित करता है। विशिष्ट अतिथि विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं संस्थापक रामनरेश चौधरी व विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार चौधरी ने कहा कि बच्चे जो कुछ इस प्रशिक्षण के माध्यम से सीखते है, उसे जीवन में उतारने का कार्य करें।
विज्ञापन
इससे शरीर के साथ ही विभिन्न परिस्थितियों में बगैर बर्तन के भोजन बनाने, आत्मरक्षा करने आदि की कला सीखने को मिलती है। इसे पूर्व अतिथियों ने झांकियों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर उपेंद्र कुमार, आयुक्त स्काउट रमेशचंद्र यादव, अनिल कुमार चौधरी, अरविंद चौधरी, विजय कुमार चौधरी, गिरजेश कुमार चौधरी, आशुतोष शुक्ला, सोनेलाल पटेल, विशाल सैनी आदि उपस्थित रहे।