फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pickup reached Kotwali Khalilabad with duplicates of recovered branded clothes

Sant Kabir Nagar News: ब्रांडेड के नाम के लाखों रुपये के डुप्लिकेट कपड़े बरामद

Fri, 16 May 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 16 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Pickup reached Kotwali Khalilabad with duplicates of recovered branded clothes
बरामद ब्रांडेड कपड़ों के डुप्लीकेट को लेकर कोतवाली खलीलाबाद पहुंची पिकअप 
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बरदहिया में हरियाणा से आई कपड़ों की एजेंसियों की सर्विलांस टीम पुलिस के साथ एक फर्म पर छापा मारा। इस दौरान लाखों रुपये के डुप्लिकेट रेडिमेड कपड़े बरामद किए गए। गुरुग्रामए हरियाणा की लिवाइस, सीके और जारा कंपनी के सर्विलांस मैनेजर महेश सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि इन कंपनियों के डुप्लिकेट उत्पाद को बरदहिया बाजार में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद टीम के अधिकारियों ने सर्वे किया और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम के साथ बरदहिया बाजार में छापा मारकर विभिन्न नामी कंपनियों के डुप्लीकेट कपड़े बरामद किए गए।
विज्ञापन

टीम ने लिवाइस की 904 जींस, सीके कंपनी की 304 व जारा कंपनी के 438 जींस बरामद किए गए। बरामद किए गए माल की कीमत लाखों रुपये से अधिक बताई जाती है। इस संबंध में पूछे जाने पर कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि कंपनी के लोग आए थे। उनके साथ पुलिस टीम भेजी गई थी। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed