फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pickup crushes bike rider, woman dies, two injured

Sant Kabir Nagar News: पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, महिला की मौत, दो घायल

Sat, 04 May 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 04 May 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Pickup crushes bike rider, woman dies, two injured
- महुली क्षेत्र के विश्वनाथपुर चौराहे के पास की घटना
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के विश्वनाथपुर चौराहे के निकट बृहस्पतिवार की देर रात अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर बाइक सवार महिला की मौत हो गई थी। जबकि एक अन्य महिला समेत बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है।

खलीलाबाद क्षेत्र के महुई निवासी ओमप्रकाश पुत्र बाढू ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात साढू का लड़का शिव कुमार विश्वनाथपुर से मौसी शोभा देवी (52 वर्ष) और माैसी गीता देवी को बाइक पर बैठाकर महुई छोड़ने जा रहा था। जैसे ही आगे बढ़ा इसी दौरान तीव्र गति आ रहे पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में शोभा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed