फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pharmacists perform at the Collectorate

फार्मासिस्टों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Wed, 24 Feb 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
अमर उजाला/संतकबीरनगर Updated Wed, 24 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अवैध मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की मांग को लेकर फार्मासिस्ट
विज्ञापन
फाउंडेशन के बैनर तले मंगलवार को फार्मासिस्टों ने जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान फार्मासिस्टों ने जिलाधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन भी दिया।फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष पंकज राय ने बताया कि हर अस्पताल में फार्मासिस्ट उपलब्ध कराए जाए।

सभी अवैध मेडिकल स्टोरों पर जहां फार्मासिस्ट उपलब्ध न हों वहां औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की जाए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की जाए।

इसके तहत प्रदेश के सभी जनपदों में संचालित मेडिकल स्टोर और फार्मासिस्ट का डाटा ऑनलाइन किया जाए और फार्मासिस्ट को यह सुविधा दी जाए कि वह अपना रजिस्ट्रेशन खुद जांच सकें।

प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व उप केंद्रों पर दवाओं का टीकाकरण भंडार व वितरण के लिए फार्मासिस्ट नियुक्त किए जाएं।

फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन एक्ट के अनुपालन सुनिश्चित किया जाए या उप केंद्रों से दवा का वितरण बिना फार्मासिस्ट उपस्थित अवैध मानते हुए बंद किया जाए।रामचंद्र प्रजापति, नागेंद्र चौधरी, रितनेश्वर श्रीवास्तव, अब्दुल हफीज, इरफान, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed