फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   peple dance

Sant Kabir Nagar News: प्राण प्रतिष्ठा होते ही जश्न में डूबे लोग, पटाखा फोड़ बोले जय श्रीराम

Tue, 23 Jan 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 23 Jan 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
peple dance
पूर्वांचल व्यापार मंड के लोगों ने शहर में नाचते गाते हुए शोभा यात्रा निकाली।संवाद
फोटो सहित
विज्ञापन

मंदिरों, घरों में जलाए गए दीप, दीपावली जैसा रहा माहौल
भजन-कीर्तन, भंडारा व प्रसाद वितरण का चला सिलसिला
शहर में निकली शोभायात्रा, राममय हुआ शहर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अयोध्या में भव्य राममंदिर में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही शहर से लेकर गांव तक लोग जश्न में डूब गए। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई तो जय श्रीराम के नारे गूंज उठे। शहर में शोभायात्रा निकाली गई तो युवा वर्ग के लोग बाइकों पर सवार होकर भ्रमण करते रहे। इसके साथ ही जगह-जगह भजन-कीर्तन, भंडारा और प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा। शाम हुई तो मंदिरों और घरों में लोगों ने दीपक जलाए, जिससे दीपावली जैसा माहौल दिखा। देर शाम तक जश्न मनाने का दौर चलता रहा।
सोमवार को अयोध्या में भव्य मंदिर में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गईं। प्राण प्रतिष्ठा की एक झलक पाने के लिए लोग सुबह से ही टीवी देखते रहे। प्राण प्रतिष्ठा होते ही लोग जश्न में डूब गए।
विज्ञापन

पटाखे की आवाज के बीच जय श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। शहर में लोग घरों से निकले और जमकर जश्न मनाया। जगह-जगह भंडारा हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस बीच समय माता मंदिर के साथ ही जूनियर हाईस्कूल परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। युवा वर्ग के लोग बाइक से शहर में टोली बनाकर भ्रमण करते रहे। ऐसी ही स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिली। मंदिरों में भजन-कीर्तन के साथ ही महिलाओं ने मंगलगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में एलईडी पर देखा सीधा प्रसारण
शहर के तीन स्थानों पर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखने के लिए एलईडी लगाए गए थे। इसमें समय माता मंदिर की एलईडी ऐन वक्त पर खराब हो गई, लेकिन मुखलिसपुर तिराहा और गोलाबाजार में लोगों ने एलईडी पर सीधा प्रसारण देखा। इसके साथ ही लोग टीवी देखते रहे।

शाम होते ही दीपों से जगमगा उठा शहर व ग्रामीण क्षेत्र
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद शाम होते ही लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चन की। साथ ही दीप जलाए। इसके साथ ही घरों को भी दीपक से रोशन किया गया। इससे पूरा माहौल दीपावली जैसा दिखा। कई जगहों में महिलाओं ने रंगोली बनाई और मंगल गीत गाकर श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाया।

प्राण प्रतिष्ठा होते ही श्रीराम की उतारी आरती
प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोगों ने श्रीराम के चित्र की आरती उतारी और प्रसाद का वितरण किया। लोग खुशी से झूमते नजर आए। इससे पूर्व रविवार की देर रात लोग शहर को भगवामय बनाने के लिए जुटे रहे। सुबह तक यह कार्य चलता रहा।


जिला जेल में बंदियों ने देखा लाइव प्रसारण
जहां आम लोग श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाने में जुटे रहे। वहीं, जिला कारागार में बंदियों ने प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान बंदियों ने भजन-कीर्तन किया। एक कतार में बैठकर बंदियों ने बैठकर भजन कीर्तन किया और सुंदर कांड पाठ किया। इसमें जेल के पुलिस कर्मी भी शामिल रहे। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed