फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People were frightened by the earthquake, came out of their houses

Sant Kabir Nagar News: भूकंप के झटके से सहम गए लोग, घर से निकले बाहर

Wed, 04 Oct 2023 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 04 Oct 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
People were frightened by the earthquake, came out of their houses
संतकबीरनगर। मंगलवार को दोपहर तीन बजे के आसपास लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। कुछ क्षण के लिए मकान हिलने लगा। जो लोग घरों के अंदर थे, वे तत्काल बाहर निकल गए। करीब 15 मिनट तक लोग घरों से बाहर रहे और एक-दूसरे से भूकंप को लेकर चर्चा करते रहे। इसके साथ ही भूकंप की सूचना पर लोग सहमे रहे।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लोग दिनचर्या में व्यस्त थे। दोपहर तीन बजे के करीब सब कुछ हिलने लगा। करीब तीन सेकंड तक यह महसूस हुआ। वहीं, जो लोग वाहनों से चल रहे थे उन्हें यह महसूस नहीं हुआ। घरों और दुकानों के अंदर मौजूद लोग अचानक बाहर निकल आए और भूकंप को लेकर चर्चा करने लगे। उसी दौरान सोशल मीडिया पर भूकंप आने की सूचना मिली तो लोगों की समझ में आया कि यह भूकंप का झटका था। खलीलाबाद के गोला बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, अंसार टोला, बैंक चौराहा आदि जगहों पर लोग सड़क पर खड़े हो गए थे। वहीं कुछ लोगों को इसका अहसास तक नहीं हुआ। दूसरे से सूचना मिलने पर उन्हें भी लगा कि कुछ देर तक उनका भी शरीर हिला था। हालांकि, यह मात्र तीन सेकंड तक ही था।
विज्ञापन

000
कुछ देर शरीर हिला तो लगा कि चक्कर आ रहा है, पर बाद में सामान्य हो गया, यह नहीं पता था कि यह भूकंप का झटका है, बाद में लोगों से सुना तक जाकर भूकंप के बारे में पता चला। - चैतू, निवासी बरदहिया बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

00
दुकान पर मौजूद रहा। देखा कि लोग चर्चा कर रहे हैं कि भूकंप आया है। उनकी दुकान में ग्राहक थे और वह सामान देने में व्यस्त थे। बाद में लगा कि कुछ हिलने का आभास हुआ था। - विशाल, निवासी पुरानी सब्जी मंडी

00
मोती चौराहे पर पुलिया के पास खड़ा था और लोगों से बातें कर रहा था। उसी दौरान सूचना मिली कि भूकंप का झटका आया है हालांकि यह तीव्रता काफी कम थी, जिससे एहसास नहीं हुआ। -रूस्तम खान, निवासी मोतीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed