फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People wandered in quest of money

रकम की चाह में भटकते रहे लोग 

Tue, 06 Dec 2016 11:11 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Tue, 06 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
People wandered in quest of money
अवकाश के कारण मंगलवार को पीएनबी के एटीएम में कैश्‍ा नहीं डाला गया। - फोटो : अमर उजाला
नोट बंदी के 28वें दिन भी जिले में हालात सामान्य नहीं हुए। हाल यह है मंगलवार को बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस के कारण बैंक बंद रहे। इस कारण लोग रकम के लिए भटकते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम पहले से ही बंद हैं, मंगलवार को नगर के एटीएम भी बंद रहे। केवल एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश होने के कारण लोगों को कुछ सहूलियत मिली, लेकिन दोपहर में यहां भी कैश खत्म हो गया।  
विज्ञापन


 मंगलवार को बैंकों में बंदी रही। इसके बाद भी कई लोग सुबह ही खलीलाबाद शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम पहुंचने शुरू हो गए थे, लेकिन शहर से लेकर गांव तक एटीएम के ताले नहीं खुले। खलीलाबाद में स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, स्टेट बैंक कृषि शाखा, स्टेट बैंक के विकास भवन शाखा, बैैंक आफ इंडिया, यूको बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स, यूनियन बैंक, बैक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक सहित अन्य बैैैंकों के एटीएम का ताला नहीं खुला। 
विज्ञापन


लोगों को दिनभर भटकने के बाद निराश होकर लौटना पड़ा। इस बीच मेंहदावल चौक पर पूर्वाह्न 11 बजे एक्सिस बैंक  स्टेट बैंक का एटीएम खुला लेकिन कुछ ही देर में वहां भी कैश खत्म हो गया। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के एटीएम पर मिले राजेश कुमार, अमित कुमार, दिलीप गुप्ता आदि ने कहा कि कैश की जरूरत थी, लेकिन एटीएम बंद होने से कैश नहीं मिल सका। लीड बैंक के मैनेजर केजी तिवारी ने कहा कि बैंकों में छुट्टी होने की वजह से एटीएम में पैसा नहीं डाला जा सका। बुधवार को बैंक व एटीएम फिर से खुल जाएंगे। इससे लोगों को राहत मिलेेगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed