{"_id":"695042e4170a6e6042068eb4","slug":"people-shivered-in-the-biting-cold-finding-solace-in-bonfires-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-143487-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कड़ाके की ठंड में ठिठुरे लोग, अलाव बना सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कड़ाके की ठंड में ठिठुरे लोग, अलाव बना सहारा
Sun, 28 Dec 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर ठंड से बचाव के लिए अलाव सेकते लोग-संवाद
- फोटो : mathura
धनघटा। क्षेत्र में शनिवार को कड़ाके की ठंड का सितम जारी रहा। ठंड से लोग कांपते नजर आए। रात में ठंड और गलन आम लोग परेशान हो रहे हैं। पिछले तीन दिनों से कड़ाके की ठंड से छोटे मोटे व्यवसाय करने वालों का धंधा प्रभावित है। धूप न निकलने से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है।
धनघटा तहसील में तीन दिनों से कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं। मौसम में आए बदलाव से पारा गिरा है। शीतलहरी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शनिवार को क्षेत्र में सूर्य के दर्शन नहीं हुए। लोगों के लिए कड़ाके की ठंड में अलाव ही सहारा बना है। भीषण ठंड में सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही है जो ठंड में ठेला, सब्जी बेचने व गरीब और असहाय हैं।
ठंड से बचने के लिए कस्बों व चौराहों पर लोग दिनभर गर्म कपड़े पहने नजर आये। धनघटा, हैंसर, उमरिया बाजार, शनिचरा बाजार, पौली आदि प्रमुख चौराहे व बाजारों के साथ-साथ गांव के ग्रामीण अलाव ताप कर ठंड से बचाव कर रहे हैं। खेतों में सिंचाई करने वाले किसानों को ठंड में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बों, चौराहों व गांवों में रहने वाले गरीब परिवारों में अब तक कंबल का वितरण नहीं होने से लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले वर्ष दिसंबर माह में ही कंबल का वितरण कर दिया गया था, जिससे लोगों को राहत मिली थी, लेकिन इस बार दिसंबर माह गुजरने को है, लेकिन अब तक जरूरतमंदों तक कंबल नहीं पहुंच सका है। बढ़ती ठंड को देखते हुए तहसील प्रशासन ने चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई है। तहसीलदार राम जी ने बताया कि तहसील क्षेत्र के सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। कहा कि गांवों में गरीब परिवारों में कंबल वितरण का कार्य हल्का लेखपाल के माध्यम से कराया जा रहा है।